माँ पीतांबरा पीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव
अलीगढ़: माँ पीताम्बरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड पर गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सभी देवी-देवताओं का पूजन व संकटमोचन हनुमान जी महाराज का पूजन एवं मां बंगलामुखी का पूजन एवं गुरु पूजन अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों द्वारा विधि विधान से सम्पन्न करवाया गया इसके बाद शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली।
आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने गुरु की महिमा का महात्म्य बताया और कहा कि गुरु हमें जो बताएं उन उद्देश्यों पर हमें चलना चाहिए। गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। सात्विक जीवन जीना चाहिए गलत आदतों को छोड़ देना चाहिये। धर्म पर ही चलना और गुरु के उपदेश में ही चलना गुरु पूजन का फल मिल जाता है। इसके आरती हुई एवं प्रसाद वितरण हुआ और सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा अपार भीड़ रही।
इस मौके पर मुख्य रूप से गुरु शरण वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय, रोहित अवस्थी, विपिन त्रिपाठी, ओम पंडित, अजय शास्त्री, मंजू अवस्थी, मोनी वार्ष्णेय, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, उषा चौहान, सारांश अवस्थी एवं अन्य भक्तगण उपास्थित रहे।

