श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ वृक्षारोपण

श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ वृक्षारोपण

अलीगढ़: वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से जी.टी रोड जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर 150 फलदार वृक्षो का रोपण किया गया।

रविवार को वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह द्वारा लाल चन्दन, सफ़ेद चंदन, नींबू, आम, भोजपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 वृक्षो का रोपण किया गया। संस्थान के सदस्यों द्वारा सांय चार बजे से ही वृक्षारोपण की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी।

वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि शास्त्रों में राशियों एवं नक्षत्रों के अनुसार वृक्षारोपण बताया गया है इसके साथ ही अलग अलग कार्य सिद्धि हेतु अलग अलग वृक्ष लगाने का विधान भी है जिनमें भविष्य पुराण के अनुसार पीपल, नीम या बरगद का एक पेड़, इमली के दस, और आम के पांच पौधे लगाने से व्यक्ति पापों से मुक्त होता है। पीपल का वृक्ष संतान लाभ एवं दीर्घायु प्रदान करता है साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह वृक्ष दिन भर ऑक्सीजन प्रदान करता है।बिल्व वृक्ष लगाने से लंबी आयु और महालक्ष्मी की कृपा तथा अशोक लगाने से शोक और दुखों का नाश होता है।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि दिशाओं के अनुसार भी वृक्षो का महत्व है जैसे पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ या नारियल, आम व नीम के पौधे लगाना शुभ होता है।पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष लगाना उत्तम माना गया है।उत्तर दिशा में पाकड़ का वृक्ष शुभ फल देता है और दक्षिण दिशा में गूलर का वृक्ष या कांटेदार पौधे लगाना उचित माना गया है।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में अत्यंत महत्व रखते हैं, दैनिक जीवन के लिए आवश्यक प्रत्येक वस्तु वृक्षो से प्राप्त होती है वहीं जिस ऑक्सीजन के लिए चिकित्सालयों में एक राशि चुकानी होती है वह निशुल्क ही हमें प्रकृति से मिलती है। उन्होंने कहा कि श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर किये जा रहे वृक्षारोपण से आने वाले समय में हरित पर्यावरण के साथ साथ अनेकों पक्षियों का आवास भी बनेगा क्योंकि वृक्ष ही जैव विविधता को संजोये हुए हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अकराबाद ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह, धीरू ठाकुर, शीलू सिंह, तेजवीर सिंह, शिब्बू अग्रवाल, रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, शैलेन्द्र सिंह,कृष्णा सिंह, हैप्पी सिंह, ऋषभ सिंह, रोहित सिंह समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Vplnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *