अलीगढ़ आर्म्रेसलिंग टीम के 25 खिलाड़ी लेंगे कासगंज प्रतियोगिता में भाग

अलीगढ़ आर्म्रेसलिंग टीम के 25 खिलाड़ी लेंगे कासगंज प्रतियोगिता में भाग

अलीगढ़ न्यूज़: अलीगढ़ आर्म्रेसलिंग की चयनित टीम 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अलीगढ़ से कासगंज जाएगी। अलीगढ़ की धरोहर घंटाघर पर शुक्रवार को चुनिंदा खिलाड़ियों का कलम की ताकत महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आरिफ अली खान ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

इससे पहले कुंवर आरिफ अली खान का स्वागत अलीगढ़ आर्म्रेसलिंग के सचिव डॉक्टर एम. ए. जावेद और कोच द्वारा गुलदस्ता भेंट करके किया गया। आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ से लगभग 25 खिलाड़ी जाएंगे। जिनमें अनुज चौधरी, ध्रुव सैनी, मोहम्मद फैज अली, अमित सैनी, हिमांशु चंदेल, अभिषेक कुमार, मनोज लोधी, दिनेश कुमार, कृष्णा शर्मा, अजब सिंह होलकर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अब्दुल समद, मोहम्मद आजम, अनु गोस्वामी, मोहम्मद असलम, मीनू चौधरी, राजेश कुमार, मोहम्मद जुनेद  प्रतिभाग लेंगे। अलीगढ़ से मनोज लोधी, कृष्णा शर्मा, अजब सिंह होलकर की देखरेख में टीम कासगंज के लिए रवाना होगी। यह जानकारी अलीगढ़ पंजा कुश्ती के सचिव एम.ए. जावेद द्वारा दी गई।

tiyab

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *