श्रम विभाग के कर्मचारियों का पदोन्नति न होने पर धरना, नियमावली में संशोधन भी एक बड़ा मुद्दा

श्रम विभाग के कर्मचारियों का पदोन्नति न होने पर धरना, नियमावली में संशोधन भी एक बड़ा मुद्दा

अलीगढ़ न्यूज़: माननीय मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार के निर्देश पर मुख्य सचिव महोदय,उ0प्र0 शासन ने अपने पत्र सं0 1/2023/570/सैतालिस- का-1-13(1)/2022 दिनांक 19 जुलाई,2023 द्वारा समस्त विभागों के प्रमुख सचिवो, सचिवों तथा विभागाध्यक्षों को यह निर्देश जारी किये गये है कि प्रदेश के सभी विभागों में पदोन्नति के रिक्त पदों को विलम्बतम् दिनांक 30.09.2023 तक भरे जाएं। किन्तु श्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन व श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी व मुख्य सचिव महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद भी श्रम विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्रम प्रवर्तन अधिकारी के रिक्त 105 पदों पर पदोन्नतियां नहीं की जा रही हैं। जिसके कारण प्रदेश के सभी श्रम विभाग के कर्मचारी आंदोलित हो उठे हैं।
श्रम विभाग कर्मचारी संघ द्वारा कई वर्षों से यह भी मांग उठाई जा रही है कि श्रम विभाग के हितकारी संवर्ग (मृत संवर्ग) के पदोन्नति वाले रिक्त 25 प्रतिशत (80 पद) श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पदों को लिपिकीय संवर्ग में समाहित किया जाए तथा प्रधान सहायक से श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर 05 वर्ष की आवश्यक सेवा की बाध्यता को 01 वर्ष किया जाए, किन्तु शासन द्वारा नियमावली में संशोधन नहीं कराया जा रहा है जो कि विगत 10 वर्षो से लम्बित है। श्रम विभाग उ0प्र0शासन व श्रमायुक्त उ0प्र0 कानपुर की शिथिल प्रक्रिया के कारण कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

श्रम विभाग कर्मचारी संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रथम चरण में सोमवार को श्रम विभाग के सभी कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बाॅध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार को सम्बोधित ज्ञापन उप श्रमायुक्त को हस्तगत कराया गया था।

द्वितीय चरण में श्रम विभाग के क्षेत्रीय उप श्रमायुक्त कार्यालय, अलीगढ़ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन की प्रति उप श्रम आयुक्त महोदय को हस्तगत कराई गई। इस आंदोलन के कार्यक्रम में अलीगढ़.मण्डल के सभी जनपदों के कर्मचारी भी उपस्थित हुए । पदोन्नति संबंधी मांग शीघ्र पूरी न होने पर दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश कानपुर कार्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन व ज्ञापन का कार्यक्रम तय किया गया है।

इस ज्ञापन देने के कार्यक्रम में श्रम विभाग कर्मचारी संघ की शाखा अलीगढ़ के सभी कर्मचारियों द्वारा पदोन्नति न किये जाने के कारण अपना रोष व्यक्त किया तथा संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मंत्री रवेंद्र चौधरी, आरती अग्रवाल, उदयवीर, कपूर चंद, गौरव, शिखा सक्सैना, श्वेता सक्सैना, दीपेन्द्र, बबलू, विवेक, लवली, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

Vplnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *