अवस्थी ज्योतिष संस्थान ने किया कालसर्प अनुष्ठान का आयोजन

अवस्थी ज्योतिष संस्थान ने किया कालसर्प अनुष्ठान का आयोजन

अलीगढ़ न्यूज़: अवस्थी ज्योतिष संस्थान केे ग्रहदोष, कालसर्प योग एवं पितृदोष निवारण महाअनुष्ठान का आयोजन सीताराम मंदिर दुबे पड़ाव पर शनिवार से प्रारंभ हुआ।

प्रमुख आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी, ठा श्यौराज सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गंगा सेवा समिति, ग्रहस्थ संत अजय शुक्ला जी महाराज, राकेश शर्मा (एडवोकेट) ने दीप प्रज्ज्वलित करके श्री गणेशाम्बिका का पूजन किया।

अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों ने नंदी श्राद्ध, पंचाग पीठ, सर्वतोभद्र मंडल, चौषट योगिनी, नवग्रह पीठ, क्षेत्रपाल पूजन एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का पूजन करवाया। महाअनुष्ठान में 51 जोड़ों ने महादेव का पूजन किया एवं विशाल भजन संध्या हुई। गायक रामू आचार्य ने भोले नाथ के भजन की प्रस्तुति दी। साथ ही भक्तों को अभिमंत्रित हुए रुद्राक्ष का वितरण किया गया।

501 दीपकों से देवाधिदेव विश्वनाथ महादेव की महाआरती भक्तों ने की। इस के बाद गायत्री, महामृत्युंजय, राहु-केतु, शनि, मंगल का जाप काशी बनारस, नासिक, नरवर, वृंदावन से आये हुए विद्वान आचार्यों  द्वारा जाप किया। इसके विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मन नारायण दुबे, गुरुशरण वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय, संदीप शास्त्री, विकास पाड़ेय, जवाहर लाल शर्मा, मनोज पाण्ड़ेय, अर्चना पाण्डेय, रोहित अवस्थी, पं देवी प्रसाद पाण्ड़ेय, भगवान कौशिक, राजेन्द्र तिवारी, भगवान कौशिक, आयुष तिवारी, सांराश अवस्थी, वैष्णवी, कनिका अवस्थी, मनोज पांडेय, अर्चना पाण्डेय एवं अन्य भक्तगण शामिल हुए।

20 अगस्त 2023 को प्रातः 9 बजे से देवी देवताओं का पूजन एवं प्रातः 11 बजे से 11 किलो गन्ना के रस से और 51 किलो गाय के दूध से पार्थिव शिवलिंगों का महारुद्राभिषेक होगा। रूद्र महायज्ञ एवं पूर्णाहुति होगी। 1100 सौ दीपकों से भगवान भोलेनाथ की महाआरती और प्रसाद वितरण होगा।

Vplnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *