एएमयू के दो पूर्व छात्रों ने अपने संस्थान का नाम रोशन किया

एएमयू के दो पूर्व छात्रों ने अपने संस्थान का नाम रोशन किया

अलीगढ 14 अगस्तः अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि संकाय के दो पूर्व छात्रों ने अपनी वैश्विक शैक्षणिक उपलब्धियों के माध्यम से विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

फहम अहमद खान ने जुलाई 2023 में विश्व स्तर पर प्रख्यात कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की जबकि मोहम्मद जीशान अहमद को स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएएस), लंदन विश्वविद्यालय, यूके में एलएलएम करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए प्रतिष्ठित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ओवरसीज स्कॉलरशिप (एमजीओएस) से सम्मानित किया गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री अहमद को छात्रवृत्ति प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

जमशेदपुर (झारखंड) से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद जीशान अहमद ने कहा कि अगर झारखंड सरकार ने छात्रवृत्ति नहीं दी होती तो एसओएएस में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करना उनके लिए एक दूर का सपना होता।

जीशान ने 2020 में एएमयू से बीएएलएलबी पूरा किया और 2022-23 में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।

वह द वायर और कुछ कानून-विशिष्ट पोर्टलों के लिए कॉलम लिखते हैं और उन्होंने प्रतिष्ठित अकादमिक पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित किए हैं, जिनमें सेज द्वारा प्रकाशित इंडियन जर्नल ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन भी शामिल है। वह नागरिकता अध्ययन के लिए समर्पित परिचय पोर्टल के संपादकों में शामिल हैं।

फहम और जीशान दोनों ने अपनी शैक्षणिक सफलता के लिए अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

Vplnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *