FOGSI प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव का शुभारंभ
अलीगढ़ न्यूज़: महानगर में FOGSI कॉन्क्लेव प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी का भव्य उद्घाटन दोपहर में उदघाटन हुआ। इस अवसर पर स्त्री रोग एवं कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के साथ सैकड़ों चिकित्सकों एवं पीजी रेजिडेंट्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में एफओजीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.भास्कर पाल, उपाध्यक्ष डॉ.प्रीति कुमार, उत्तर क्षेत्र, एफओजीएसआई डॉ.अंजू सोनी, उपाध्यक्ष, पश्चिम क्षेत्र, एफओजीएसआई डॉ.नीरजा भाटला एवं डॉ.सरिता शम्सुंदर, राष्ट्रीय संयोजक, एफओजीएसआई कॉन्क्लेव डॉ.मीनाक्षी सूद एवं प्रो. तमकीन खान, आयोजन अध्यक्ष, एफओजीएसआई कॉन्क्लेव तथा डॉ.अलका मित्तल, डॉ.नम्रता भारद्वाज एवं डॉ.सुम्बुल नईम, आयोजन सचिव,एफओजीएसआई कॉन्क्लेव सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम कैंसर की रोकथाम की शक्ति को समझें रखी गई है जो कैंसर की रोकथाम,समय पर जांच एवं शुरुआती पहचान के महत्व को रेखांकित करती है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर की रोकथाम एवं समय रहते उसकी पहचान को बढ़ावा देना तथा वरिष्ठ विशेषज्ञों,चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स के बीच नवीनतम चिकित्सा ज्ञान, शोध एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करना है।
इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कैंसर की रोकथाम एवं शुरुआती पहचान को चिकित्सा क्षेत्र में प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, समय घर स्क्रीनिंग, जागरूकता एवं शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान के माध्यम से कैंसर के बढ़ते बोझ को काफी हद तक कम किया जा सकता है।यहां पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स की सक्रिय भागीदारी ने इस कॉन्क्लेव को चिकित्सा शिक्षा, कैंसर जागरूकता, रोकथाम एवं विशेषज्ञों के बीच सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच बना दिया।
कॉन्क्लेव के माध्यम से महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर,गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी कैंसर की रोकथाम,नियमित जांच एवं शुरुआती पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

