अलीगढ़ समाचार Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/aligarh-news/ Aligarh News | Local News | Hathras News | Crime News | Latest News | Breaking News | Headlines Thu, 30 Jul 2026 16:46:48 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/www.vplnews.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-site.png?fit=32%2C32&ssl=1 अलीगढ़ समाचार Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/aligarh-news/ 32 32 211219479 अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/ https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/#respond Thu, 30 Jul 2026 16:46:48 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2590 अलीगढ़ न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल

The post अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त श्री दीपक सिंह से उनके कार्यालय में भेंट कर विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों के मन में अक्सर यह प्रश्न रहता है कि वे प्रतिदिन जो खाद्य एवं पेय पदार्थ उपयोग में ला रहे हैं, वे वास्तव में शुद्ध और सुरक्षित हैं या नहीं। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अलीगढ़ को अत्याधुनिक टेस्ट लैब के साथ-साथ “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल टेस्टिंग वैन उपलब्ध कराई गई है।

इस मोबाइल प्रयोगशाला में कोई भी नागरिक अपने सीलबंद (Sealed) खाद्य पदार्थ की निःशुल्क जांच कराकर मौके पर ही उसकी परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से सहायक आयुक्त श्री दीपक सिंह को सुझाव दिया गया कि शहर के अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन इस मोबाइल वैन को उपलब्ध कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इसके लिए सेंटर प्वाइंट, दोदपुर, नौरंगाबाद, सासनी गेट, क्वार्सी एवं सारसौल क्षेत्रों का प्रस्ताव रखा गया। सहायक आयुक्त ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए इसे शीघ्र लागू कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सी. पी. गुप्ता, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह, श्री अश्वनी अग्निहोत्री, मनोज श्रोत्रिय एवं भूपेंद्र लवानिया उपस्थित रहे। सभी ने समाज को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा माननीय मुख्यमंत्री की इस जनहितकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

The post अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/feed/ 0 2590
माँ पीतांबरा पीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव https://www.vplnews.com/2581-2guru-purnima-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-at-maa-pitambara-peeth/ https://www.vplnews.com/2581-2guru-purnima-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-at-maa-pitambara-peeth/#respond Wed, 29 Jul 2026 18:21:18 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2581 अलीगढ़:  माँ पीताम्बरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड पर गुरू

The post माँ पीतांबरा पीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़:  माँ पीताम्बरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड पर गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सभी देवी-देवताओं का पूजन व संकटमोचन हनुमान जी महाराज का पूजन एवं मां बंगलामुखी का पूजन एवं गुरु पूजन अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों द्वारा विधि विधान से सम्पन्न करवाया गया इसके बाद शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली।

आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने गुरु की महिमा का महात्म्य बताया और कहा कि गुरु हमें जो बताएं उन उद्देश्यों पर हमें चलना चाहिए। गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। सात्विक जीवन जीना चाहिए गलत आदतों को छोड़ देना चाहिये। धर्म पर ही चलना और गुरु के उपदेश में ही चलना गुरु पूजन का फल मिल जाता है। इसके आरती हुई एवं प्रसाद वितरण  हुआ और सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा अपार भीड़ रही।

इस मौके पर मुख्य रूप से  गुरु शरण वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय, रोहित अवस्थी, विपिन त्रिपाठी, ओम पंडित, अजय शास्त्री, मंजू  अवस्थी, मोनी  वार्ष्णेय, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, उषा चौहान, सारांश अवस्थी  एवं अन्य  भक्तगण  उपास्थित रहे।

The post माँ पीतांबरा पीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2581-2guru-purnima-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-at-maa-pitambara-peeth/feed/ 0 2581
भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/ https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/#respond Tue, 28 Jul 2026 16:34:59 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2573 अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी (आईएपी), अलीगढ़ शाखा द्वारा शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में ओआरएस दिवस

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी (आईएपी), अलीगढ़ शाखा द्वारा शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में ओआरएस दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अस्पताल की संस्थापिका श्रीमती लाजेश कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्रीमती लाजेश कुमारी ने कहा कि बच्चों में होने वाले दस्त से बचाव एवं मृत्यु दर को कम करने में ओआरएस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा भारतीय शिशु अकादमी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है।

भारतीय शिशु अकादमी, अलीगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने ओआरएस के सही एवं समय पर उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को ओआरएस के प्रयोग की सही जानकारी होना आवश्यक है।

शाखा के सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा ने उपस्थित लोगों को दस्त की रोकथाम, समय पर उपचार तथा ओआरएस और जिंक के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ संजीव कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि जागरूकता ही बच्चों को दस्त से होने वाली गंभीर जटिलताओं से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि दस्त होने पर बिना देरी किए ओआरएस देना शुरू करें तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

इस अवसर पर आईएपी परिवार की ओर से डॉ योगेन्द्र द्विवेदी ने मुख्य अतिथि श्रीमती लाजेश कुमारी को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। आईएपी के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती लाजेश कुमारी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग संस्था को निरंतर मिलता रहा है और हमें विश्वास है कि भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े अभियानों में उनका सरंक्षण एवं सहयोग इसी तरह प्राप्त होता रहेगा।

कार्यक्रम में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय कुमार, डॉ अनूप कुमार एवं डॉ यूसुफ सिद्दीकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/feed/ 0 2573
श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ वृक्षारोपण https://www.vplnews.com/2561-2tree-plantation-drive-held-at-shri-shrividya-dham-ashram-in-jatanpur-chikawati/ https://www.vplnews.com/2561-2tree-plantation-drive-held-at-shri-shrividya-dham-ashram-in-jatanpur-chikawati/#respond Sun, 26 Jul 2026 16:46:45 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2561 अलीगढ़: वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं

The post श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ वृक्षारोपण appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़: वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से जी.टी रोड जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर 150 फलदार वृक्षो का रोपण किया गया।

रविवार को वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह द्वारा लाल चन्दन, सफ़ेद चंदन, नींबू, आम, भोजपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 वृक्षो का रोपण किया गया। संस्थान के सदस्यों द्वारा सांय चार बजे से ही वृक्षारोपण की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी।

वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि शास्त्रों में राशियों एवं नक्षत्रों के अनुसार वृक्षारोपण बताया गया है इसके साथ ही अलग अलग कार्य सिद्धि हेतु अलग अलग वृक्ष लगाने का विधान भी है जिनमें भविष्य पुराण के अनुसार पीपल, नीम या बरगद का एक पेड़, इमली के दस, और आम के पांच पौधे लगाने से व्यक्ति पापों से मुक्त होता है। पीपल का वृक्ष संतान लाभ एवं दीर्घायु प्रदान करता है साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह वृक्ष दिन भर ऑक्सीजन प्रदान करता है।बिल्व वृक्ष लगाने से लंबी आयु और महालक्ष्मी की कृपा तथा अशोक लगाने से शोक और दुखों का नाश होता है।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि दिशाओं के अनुसार भी वृक्षो का महत्व है जैसे पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ या नारियल, आम व नीम के पौधे लगाना शुभ होता है।पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष लगाना उत्तम माना गया है।उत्तर दिशा में पाकड़ का वृक्ष शुभ फल देता है और दक्षिण दिशा में गूलर का वृक्ष या कांटेदार पौधे लगाना उचित माना गया है।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में अत्यंत महत्व रखते हैं, दैनिक जीवन के लिए आवश्यक प्रत्येक वस्तु वृक्षो से प्राप्त होती है वहीं जिस ऑक्सीजन के लिए चिकित्सालयों में एक राशि चुकानी होती है वह निशुल्क ही हमें प्रकृति से मिलती है। उन्होंने कहा कि श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर किये जा रहे वृक्षारोपण से आने वाले समय में हरित पर्यावरण के साथ साथ अनेकों पक्षियों का आवास भी बनेगा क्योंकि वृक्ष ही जैव विविधता को संजोये हुए हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अकराबाद ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह, धीरू ठाकुर, शीलू सिंह, तेजवीर सिंह, शिब्बू अग्रवाल, रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, शैलेन्द्र सिंह,कृष्णा सिंह, हैप्पी सिंह, ऋषभ सिंह, रोहित सिंह समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।

The post श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ वृक्षारोपण appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2561-2tree-plantation-drive-held-at-shri-shrividya-dham-ashram-in-jatanpur-chikawati/feed/ 0 2561
देवशयनी एकादशी व्रत शनिवार को, अगले चार महीने मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज https://www.vplnews.com/2555-22-devshayani-ekadashi-fast-is-tomorrow-auspicious-activities-will-remain-prohibited-for-the-next-four-months/ https://www.vplnews.com/2555-22-devshayani-ekadashi-fast-is-tomorrow-auspicious-activities-will-remain-prohibited-for-the-next-four-months/#respond Thu, 23 Jul 2026 17:42:40 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2555 अलीगढ़ न्यूज़: भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित एकादशी का वैदिक सनातन धर्म में विशेष

The post देवशयनी एकादशी व्रत शनिवार को, अगले चार महीने मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित एकादशी का वैदिक सनातन धर्म में विशेष महत्व है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं। साथ ही चातुर्मास का आरंभ भी इसी दिन से होता है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने देवशयनी एकादशी के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि एकादशी तिथि शुक्रवार 24 जुलाई को प्रातः 09:12 मिनट से आरंभ हो रही है जो कि 25 जुलाई शनिवार को प्रातः11:34 मिनट तक रहेगी अतः उदया तिथि के अनुसार वैष्णव, शाक्त, निम्बार्क एवं ग्रहस्थ सहित सभी के लिए शनिवार को एकादशी व्रत मान्य रहेगा।

वहीं एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि द्वादशी तिथि में व्रत का पारण नहीं करने से पाप लगता है। स्वामी जी ने बताया कि पद्मपुराण के अनुसार एकादशी व्रत पारण के दिन व्रत करने एवं दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर जीवन में सुख शांति और आर्थिक खुशहाली में वृद्धि करते हैं।

चातुर्मास के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चार महीने के अंतराल को चातुर्मास नाम से जाना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों के ईष्ट भगवान विष्णु योगनिद्रा में लीन रहने के कारण विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं साथ ही यह समय मुख्यतः उपवास, साधना, जप, दान के लिए विशेष महत्व रखता है।इन चार महीनों में साधक का प्रमुख लक्ष्य बाह्य उत्सवों की अपेक्षा आत्मिक उन्नति और ईश्वर साधना होना चाहिए।

चातुर्मास कि इस अवधि में जप, तप, ध्यान, स्वाध्याय, श्रीमद्भागवत एवं रामायण का श्रवण-पाठ, गीता अध्ययन, सत्संग, तीर्थ सेवा, गौ सेवा, अन्नदान, जलदान तथा जरूरतमंदों की सहायता का विशेष महत्व बताया गया है।

शास्त्रों में कहा गया है कि चातुर्मास में किए गए पुण्य कर्मों का फल सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक प्राप्त होता है।ऋषि-मुनियों की परंपरा में चातुर्मास के दौरान एक स्थान पर रहकर साधना, प्रवचन और धर्म प्रचार का विधान रहा है। इस दौरान तामसिक भोजन, नशा, असत्य, क्रोध, हिंसा तथा अनैतिक आचरण से दूर रहकर भगवान का ध्यान करना चाहिये।

The post देवशयनी एकादशी व्रत शनिवार को, अगले चार महीने मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2555-22-devshayani-ekadashi-fast-is-tomorrow-auspicious-activities-will-remain-prohibited-for-the-next-four-months/feed/ 0 2555
विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/ https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/#respond Wed, 22 Jul 2026 14:13:10 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2552 अलीगढ़ न्यूज़: विश्व सीपीआर दिवस के अवसर पर रामघाट रोड स्थित होप हॉस्पिटल, अलीगढ़ में इंडियन

The post विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: विश्व सीपीआर दिवस के अवसर पर रामघाट रोड स्थित होप हॉस्पिटल, अलीगढ़ में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP), अलीगढ़ शाखा के सहयोग से एक महत्वपूर्ण सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

इस अवसर पर अलीगढ़ के विभिन्न नर्सिंग होम एवं अस्पतालों से आए 50 से अधिक नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को नवीनतम सीपीआर गाइडलाइंस के अनुसार छाती पर दबाव (Chest Compressions), कृत्रिम श्वसन (Rescue Breathing) तथा हृदय गति रुक जाने की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी उपचार की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक अलीगढ़ की वरिष्ठ एवं प्रख्यात एनेस्थेटिस्ट डॉ. नीता सक्सेना रहीं। उन्होंने सीपीआर की प्रत्येक प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि समय पर और सही तकनीक से दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से नियमित रूप से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आईएपी अलीगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल, सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष डॉ. नीलम मंधार सहित अलीगढ़ के अनेक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी ने विश्व सीपीआर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ आम नागरिक को भी सीपीआर का प्रशिक्षण मिलना चाहिए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

कार्यक्रम डॉ योगेन्द्र द्विवेदी, डॉ संजीव कुमार और डॉ अनूप कुमार के कुशल निर्देशन में हुआ। होप हॉस्पिटल के संचालक डॉ विभव वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

The post विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/feed/ 0 2552
बच्चों के त्वचा रोगों के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक उपचार पर दिया जोर https://www.vplnews.com/emphasis-placed-on-awareness-and-scientific-treatment-of-skin-diseases-in-children/ https://www.vplnews.com/emphasis-placed-on-awareness-and-scientific-treatment-of-skin-diseases-in-children/#respond Mon, 20 Jul 2026 17:34:01 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2549 अलीगढ़ न्यूज़: इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) अलीगढ़ शाखा द्वारा सेंट्रल आईएपी के तत्वावधान में

The post बच्चों के त्वचा रोगों के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक उपचार पर दिया जोर appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) अलीगढ़ शाखा द्वारा सेंट्रल आईएपी के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित एक होटल में पीडियाट्रिक डर्मा मॉड्यूल का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य बाल रोग विशेषज्ञों को बच्चों में होने वाले त्वचा रोगों के नवीनतम वैज्ञानिक ज्ञान एवं उपचार पद्धतियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. आर. पी. शर्मा, डॉ. अनुराग तोमर एवं डॉ. सुमित ने बच्चों में होने वाले विभिन्न त्वचा रोगों जैसे एक्जिमा, फंगल संक्रमण, एलर्जी, बैक्टीरियल एवं वायरल संक्रमण, जन्मजात त्वचा विकार तथा अन्य सामान्य एवं जटिल त्वचा समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इन रोगों की समय पर पहचान, उचित उपचार एवं रोकथाम के आधुनिक तरीकों की जानकारी साझा की।

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि बच्चों की त्वचा संबंधी बीमारियों को लेकर समाज में अनेक भ्रांतियाँ प्रचलित हैं। बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टेरॉयड युक्त क्रीमों का उपयोग, घरेलू नुस्खों पर अत्यधिक निर्भरता तथा झाड़-फूंक जैसे अवैज्ञानिक उपाय कई बार बच्चों की समस्या को और गंभीर बना देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि किसी भी त्वचा संबंधी समस्या को हल्के में न लें तथा योग्य बाल रोग विशेषज्ञ या आवश्यकता पड़ने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से समय पर परामर्श अवश्य लें।

आईएपी अलीगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने कहा कि ऐसे अकादमिक कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञान को अद्यतन रखने के साथ-साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाण-आधारित चिकित्सा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शाखा के सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि आईएपी का उद्देश्य नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। कोषाध्यक्ष डॉ नीलम मंधार ने सभी विशेषज्ञ वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम चिकित्सकों के अनुभव एवं ज्ञान के आदान प्रदान के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में शहर के तमाम बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ द्विवेदी, डॉ चितरंजन सिंह, डॉ संजीव कुमार,डॉ अनूप कुमार, डॉ समरजीत ,डॉ सुनील गुप्ता, डॉ डी के अग्रवाल, डॉ सचिन वार्ष्णेय, डॉ आरुषि महेश्वरी, डॉ आशीष महेश्वरी, डॉ अशोक अग्रवाल, डॉ अरुण कुमार, डॉ रजत कुमार, डॉ आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ शिवाली बंधु, डॉ तोमर, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे।

The post बच्चों के त्वचा रोगों के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक उपचार पर दिया जोर appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/emphasis-placed-on-awareness-and-scientific-treatment-of-skin-diseases-in-children/feed/ 0 2549
विश्व पूरक आहार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन https://www.vplnews.com/2543-2awareness-program-organized-on-world-dietary-supplements-day/ https://www.vplnews.com/2543-2awareness-program-organized-on-world-dietary-supplements-day/#respond Sat, 06 Jun 2026 17:25:36 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2543 अलीगढ़, 6 जून। विश्व पूरक आहार दिवस के अवसर पर भारतीय शिशु अकादेमी की अलीगढ़

The post विश्व पूरक आहार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 6 जून। विश्व पूरक आहार दिवस के अवसर पर भारतीय शिशु अकादेमी की अलीगढ़ शाखा ने मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिशुओं एवं छोटे बच्चों में समय पर, सुरक्षित एवं पौष्टिक पूरक आहार की आवश्यकता के प्रति अभिभावकों एवं आमजन को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध दिया जाना चाहिए तथा छह माह की आयु पूर्ण होने के बाद माँ के दूध के साथ-साथ घर पर उपलब्ध पौष्टिक एवं संतुलित पूरक आहार प्रारंभ करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही समय पर पूरक आहार शुरू करने से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता मिलती है तथा कुपोषण की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इस अवसर पर माताओं एवं परिजनों को घर में आसानी से तैयार किए जा सकने वाले पौष्टिक पूरक आहार जैसे दाल-चावल की खिचड़ी, दलिया, सूजी की खीर, मौसमी फल एवं हरी सब्जियों से बने व्यंजनों की जानकारी दी गई। साथ ही पूरक आहार की मात्रा, गुणवत्ता, स्वच्छता तथा भोजन की आवृत्ति के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा बच्चों के बेहतर पोषण हेतु संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने बच्चों को स्वस्थ एवं कुपोषण-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा जनसामान्य से बच्चों के पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ तैयब खान, अकादमी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल, सचिव डॉ अभिषेक शर्मा, डॉ द्विवेदी, डॉ संजीव कुमार, डॉ डी के अग्रवाल, डॉ पी के शर्मा, डॉ अरुण कुमार, डॉ किशोर माथुर, डॉ नीलम मान्धार उपस्थित रहे।

The post विश्व पूरक आहार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2543-2awareness-program-organized-on-world-dietary-supplements-day/feed/ 0 2543
भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/ https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/#respond Sat, 21 Mar 2026 18:12:49 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2536 अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शनिवार को डाउन सिंड्रोम दिवस पर

The post भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शनिवार को डाउन सिंड्रोम दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रामघाट रोड स्थित डॉ अनूप कुमार के अवंतिका न्यूरो क्लिनिक पर किया गया।

अकादमी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल ने बताया कि डाउन सिंड्रोम न्यूरो विकास संबंधित एक डिसऑर्डर है जो कि बच्चे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित कर सकता है। यह डिसऑर्डर व्यक्ति के लिए सामाजिक मेलजोल और संपर्क को चुनौतीपूर्ण बनाता है। सचिव डॉ अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह दिवस प्रति वर्ष विश्व भर में मनाया जाने वाला एक जागरूकता कार्यक्रम है। यह दिवस डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त व्यक्ति को बेहतर देखरेख संबंधित सहायता और उन्नत स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता को दर्शाता है।

काउंसलर डॉ वाई के द्विवेदी ने डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने का आहवान किया। इस कार्यक्रम में इस डिसऑर्डर से ग्रस्त कुछ बच्चों को भी सम्मिलित कर आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए। बच्चों के परिवारजनों को भी स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर अलीगढ़ जनपद के विख्यात बाल रोग विशेषज्ञों में डॉ चित्तरंजन सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ रवि सूद, डॉ राजीव सिंघल, डॉ रोहित वार्ष्णेय, डॉ अनूप कुमार, डॉ आरुषि महेश्वरी इत्यादि ने परिवारजनों के मन की भ्रांतियों का समाधान किया।

The post भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/feed/ 0 2536
24 फरवरी मंगलवार से मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित https://www.vplnews.com/auspicious-functions-will-be-prohibited-from-tuesday-february-24/ https://www.vplnews.com/auspicious-functions-will-be-prohibited-from-tuesday-february-24/#respond Sun, 22 Feb 2026 16:32:38 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2533 अलीगढ़ न्यूज़: फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक का आरंभ होता

The post 24 फरवरी मंगलवार से मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक का आरंभ होता है जो कि होलिका दहन के साथ समाप्त हो जाते हैं। इस बार होलाष्टक 24 फरवरी से प्रारंभ हो रहे हैं और 3 मार्च को होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक खत्म हो जाएंगे, इसके साथ ही सूर्य के मीन राशि मे प्रवेश होने से खरमास भी 14 मार्च की मध्यरात्रि से आरंभ हो रहे हैं जो कि 14 अप्रैल तक मान्य रहेंगे। इस दौरान शुभ कार्य तो सम्पन्न कराए जा सकेंगे लेकिन मांगलिक कार्य जैसे ग्रह प्रवेश एवं नवीन प्रतिष्ठान का आरंभ एवं विवाह संस्कार प्रतिबंधित रहेंगे क्योंकि मीन संक्रन्ति मे इन कार्यों को करने से चिंता का कारण बनते हैं।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने होलाष्टक से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि रंगों का त्योहार होली खुशियों का प्रतीक है, लेकिन इस उल्लास से ठीक पहले प्रकृति और शास्त्र हमें रुकने, ठहरने और आत्मचिंतन करने का संकेत देते हैं, इस समय को होलाष्टक नाम से जानते हैं। होलाष्टक धार्मिक रूप से अशुभ माने जाते हैं, होलाष्टक के दौरान मांगलिक कार्य निषेध माना जाता है।

स्वामी जी के अनुसार ये आठ दिन केवल परंपरा नहीं, बल्कि ग्रहों की चाल और भक्ति की परीक्षा का समय हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं, इसलिए होलाष्टक को राक्षसी शक्तियों का समय भी कहा जाता है। होलाष्टक के दौरान व्यक्ति के विचारों पर भी बुरा प्रभाव पड़ जाता है। हिरण्यकश्यप ने होलाष्टक के आठ दिनों के दौरान ही अपने पुत्र प्रह्लाद से विष्णु भक्ति छुड़वाने की कोशिश की थी और प्रह्लाद के न मानने पर अत्यंत प्रताड़ित किया था।

इस बार होली के पर्व पर लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि भारत में यह ग्रहण दिखाई देने के कारण इसके सूतक मान्य रहेंगे जो कि 9 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाते हैं। मान्यता है कि सूतक के दौरान कोई भी शुभकार्य, पूजा-पाठ आदि नहीं किया जाता है,इसलिए होलिका दहन में भी इस बार असमंजस बना हुआ है। वहीं होलिका दहन पर भद्रा काल 3 मार्च मध्यरात्रि 01:25 बजे से प्रातः 04:30 बजे तक करीब 3 घंटे रहेगा। भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण 3 मार्च दोपहर 03:20 मिनट से सांय 06:47 मिनट तक रहेगा, इसका सूतक काल प्रातः 6 बजे से ही लग जाएगा, इससे पहले भद्राकाल रहेगा।

पूर्णिमा तिथि एवं होलिका दहन के विषय में स्वामी जी ने बताया कि पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च को सांय 05:55 मिनट से प्रारंभ होकर 3 मार्च को प्रदोष से पूर्व 05:07 मिनट पर समाप्त होगी, इसके साथ ही 2 मार्च को पूर्णिमा के साथ भद्रा लग रही है जो कि अगले दिन 3 मार्च को प्रातः 05:03 मिनट तक रहेगी। चूंकि होलिका दहन भद्रा के मुख को छोड़कर करना चाहिए जो कि 3 मार्च प्रातः 02:37 मिनट से 04:33 मिनट तक रहेगा ऐसे में होलिका दहन 2 मार्च को सांय 06:18 मिनट से अगले दिन 3 मार्च को प्रातः 02:37 मिनट तक उसके बाद 3 मार्च को ही प्रातः 04:33 मिनट से प्रातः 06:46 मिनट तक अर्थात सूर्योदय से पूर्व कर सकते हैं।

The post 24 फरवरी मंगलवार से मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/auspicious-functions-will-be-prohibited-from-tuesday-february-24/feed/ 0 2533