VPL News https://www.vplnews.com/ Aligarh News | Local News | Hathras News | Crime News | Latest News | Breaking News | Headlines Sat, 29 Aug 2026 17:03:05 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/www.vplnews.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-site.png?fit=32%2C32&ssl=1 VPL News https://www.vplnews.com/ 32 32 211219479 FOGSI प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव का शुभारंभ https://www.vplnews.com/inauguration-of-the-fogsi-preventive-oncology-conclave/ https://www.vplnews.com/inauguration-of-the-fogsi-preventive-oncology-conclave/#respond Sat, 29 Aug 2026 17:03:05 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2596 अलीगढ़ न्यूज़:  महानगर में FOGSI कॉन्क्लेव प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी का भव्य उद्‌घाटन दोपहर में उदघाटन हुआ।

The post FOGSI प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव का शुभारंभ appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़:  महानगर में FOGSI कॉन्क्लेव प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी का भव्य उद्‌घाटन दोपहर में उदघाटन हुआ। इस अवसर पर स्त्री रोग एवं कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के साथ सैकड़ों चिकित्सकों एवं पीजी रेजिडेंट्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में एफओजीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.भास्कर पाल, उपाध्यक्ष डॉ.प्रीति कुमार, उत्तर क्षेत्र, एफओजीएसआई डॉ.अंजू सोनी, उपाध्यक्ष, पश्चिम क्षेत्र, एफओजीएसआई डॉ.नीरजा भाटला एवं डॉ.सरिता शम्सुंदर, राष्ट्रीय संयोजक, एफओजीएसआई कॉन्क्लेव डॉ.मीनाक्षी सूद एवं प्रो. तमकीन खान, आयोजन अध्यक्ष, एफओजीएसआई कॉन्क्लेव तथा डॉ.अलका मित्तल, डॉ.नम्रता भारद्वाज एवं डॉ.सुम्बुल नईम, आयोजन सचिव,एफओजीएसआई कॉन्क्लेव सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम कैंसर की रोकथाम की शक्ति को समझें रखी गई है जो कैंसर की रोकथाम,समय पर जांच एवं शुरुआती पहचान के महत्व को रेखांकित करती है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर की रोकथाम एवं समय रहते उसकी पहचान को बढ़ावा देना तथा वरिष्ठ विशेषज्ञों,चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स के बीच नवीनतम चिकित्सा ज्ञान, शोध एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करना है।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कैंसर की रोकथाम एवं शुरुआती पहचान को चिकित्सा क्षेत्र में प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, समय घर स्क्रीनिंग, जागरूकता एवं शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान के माध्यम से कैंसर के बढ़ते बोझ को काफी हद तक कम किया जा सकता है।यहां पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स की सक्रिय भागीदारी ने इस कॉन्क्लेव को चिकित्सा शिक्षा, कैंसर जागरूकता, रोकथाम एवं विशेषज्ञों के बीच सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच बना दिया।

कॉन्क्लेव के माध्यम से महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर,गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी कैंसर की रोकथाम,नियमित जांच एवं शुरुआती पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

The post FOGSI प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव का शुभारंभ appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/inauguration-of-the-fogsi-preventive-oncology-conclave/feed/ 0 2596
अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/ https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/#respond Thu, 30 Jul 2026 16:46:48 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2590 अलीगढ़ न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल

The post अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त श्री दीपक सिंह से उनके कार्यालय में भेंट कर विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों के मन में अक्सर यह प्रश्न रहता है कि वे प्रतिदिन जो खाद्य एवं पेय पदार्थ उपयोग में ला रहे हैं, वे वास्तव में शुद्ध और सुरक्षित हैं या नहीं। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अलीगढ़ को अत्याधुनिक टेस्ट लैब के साथ-साथ “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल टेस्टिंग वैन उपलब्ध कराई गई है।

इस मोबाइल प्रयोगशाला में कोई भी नागरिक अपने सीलबंद (Sealed) खाद्य पदार्थ की निःशुल्क जांच कराकर मौके पर ही उसकी परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से सहायक आयुक्त श्री दीपक सिंह को सुझाव दिया गया कि शहर के अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन इस मोबाइल वैन को उपलब्ध कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इसके लिए सेंटर प्वाइंट, दोदपुर, नौरंगाबाद, सासनी गेट, क्वार्सी एवं सारसौल क्षेत्रों का प्रस्ताव रखा गया। सहायक आयुक्त ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए इसे शीघ्र लागू कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सी. पी. गुप्ता, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह, श्री अश्वनी अग्निहोत्री, मनोज श्रोत्रिय एवं भूपेंद्र लवानिया उपस्थित रहे। सभी ने समाज को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा माननीय मुख्यमंत्री की इस जनहितकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

The post अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/feed/ 0 2590
एएमयू में आठ नए कक्षाओं का उद्घाटन, 800 विद्यार्थियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था https://www.vplnews.com/2586-2inauguration-of-eight-new-classrooms-at-amu-additional-seating-capacity-for-800-students/ https://www.vplnews.com/2586-2inauguration-of-eight-new-classrooms-at-amu-additional-seating-capacity-for-800-students/#respond Wed, 29 Jul 2026 18:27:39 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2586 अलीगढ़, 29 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं के निरंतर

The post एएमयू में आठ नए कक्षाओं का उद्घाटन, 800 विद्यार्थियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 29 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं के निरंतर विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए चार प्रमुख संकायों में नवनिर्मित आठ कक्षाओं का उद्घाटन किया। इन कक्षाओं के शुरू होने से विश्वविद्यालय की शिक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा लगभग 800 विद्यार्थियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था उपलब्ध हो गई है।

इन कक्षाओं का उद्घाटन कुलपति प्रो. नइमा खातून ने सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, कुलसचिव प्रो. आसिम जफर, भवन विभाग के प्रभारी प्रो. मलिक शोएब अहमद तथा विश्वविद्यालय अभियंता प्रो. इजहारुल हक फारूकी की उपस्थिति में किया।

कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के लिए निर्मित चार कक्षाओं के उद्घाटन समारोह में कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मोहम्मद रिजवान खान तथा सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. इकराम हुसैन उपस्थित रहे। वहीं विज्ञान एवं जीवन विज्ञान संकाय के लिए तैयार चार नई कक्षाओं के उद्घाटन के अवसर पर विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सरताज तबस्सुम तथा जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. नफीस अहमद खान भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. नइमा खातून ने कहा कि शिक्षण, अध्ययन और शोध के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एएमयू में लगातार नए शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं और विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विकास आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

प्रत्येक कक्षा में 100 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। इस प्रकार आठ नई कक्षाओं के निर्माण से कुल 800 विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त बैठने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे कला, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और जीवन विज्ञान संकायों में कक्षाओं के संचालन में सुविधा होगी तथा पहले से उपलब्ध कक्षाओं पर दबाव भी कम होगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान नव निर्मित कक्षाओं के आसपास पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन नई कक्षाओं के शुरू होने से शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी तथा आधुनिक और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा मिलने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

The post एएमयू में आठ नए कक्षाओं का उद्घाटन, 800 विद्यार्थियों के बैठने की अतिरिक्त व्यवस्था appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2586-2inauguration-of-eight-new-classrooms-at-amu-additional-seating-capacity-for-800-students/feed/ 0 2586
माँ पीतांबरा पीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव https://www.vplnews.com/2581-2guru-purnima-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-at-maa-pitambara-peeth/ https://www.vplnews.com/2581-2guru-purnima-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-at-maa-pitambara-peeth/#respond Wed, 29 Jul 2026 18:21:18 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2581 अलीगढ़:  माँ पीताम्बरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड पर गुरू

The post माँ पीतांबरा पीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़:  माँ पीताम्बरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड पर गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सभी देवी-देवताओं का पूजन व संकटमोचन हनुमान जी महाराज का पूजन एवं मां बंगलामुखी का पूजन एवं गुरु पूजन अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों द्वारा विधि विधान से सम्पन्न करवाया गया इसके बाद शिष्यों ने गुरु दीक्षा ली।

आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने गुरु की महिमा का महात्म्य बताया और कहा कि गुरु हमें जो बताएं उन उद्देश्यों पर हमें चलना चाहिए। गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। सात्विक जीवन जीना चाहिए गलत आदतों को छोड़ देना चाहिये। धर्म पर ही चलना और गुरु के उपदेश में ही चलना गुरु पूजन का फल मिल जाता है। इसके आरती हुई एवं प्रसाद वितरण  हुआ और सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा अपार भीड़ रही।

इस मौके पर मुख्य रूप से  गुरु शरण वार्ष्णेय, नूतन वार्ष्णेय, कुलदीप वार्ष्णेय, चंचल वार्ष्णेय, रोहित अवस्थी, विपिन त्रिपाठी, ओम पंडित, अजय शास्त्री, मंजू  अवस्थी, मोनी  वार्ष्णेय, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, उषा चौहान, सारांश अवस्थी  एवं अन्य  भक्तगण  उपास्थित रहे।

The post माँ पीतांबरा पीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2581-2guru-purnima-festival-celebrated-with-great-enthusiasm-at-maa-pitambara-peeth/feed/ 0 2581
गुरु चरणों का आशीर्वाद लेकर धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव https://www.vplnews.com/the-guru-purnima-festival-was-celebrated-with-great-fanfare-after-seeking-blessings-at-the-gurus-feet/ https://www.vplnews.com/the-guru-purnima-festival-was-celebrated-with-great-fanfare-after-seeking-blessings-at-the-gurus-feet/#respond Wed, 29 Jul 2026 18:13:48 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2577 अलीगढ़ न्यूज़। वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरु एवं

The post गुरु चरणों का आशीर्वाद लेकर धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़। वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरु एवं शिष्य की आस्था का महापर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव को बड़े धूम धाम से मनाया गया, जहाँ हजारों भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज से आशीर्वाद लेकर गुरु के महत्व को जाना।

बुधवार को जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर सुबह से ही गुरु भक्तों का ताँता लगा रहा जहाँ आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, शिवम शास्त्री, विनीत शास्त्री, ध्रुव वेदपाठी आदि विद्वानों ने भक्तों द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चार के साथ रोली, चावल एवं चंदन के साथ पूज्य गुरु जी की पादुका पूजन करवाया।

सांयकालीन बेला में शहर के आगरा रोड स्थित राधावन में भारी तादात में गुरु भक्तों की भीड़ द्वारा गाजे बाजे के साथ पुष्पों की माला पहनाकर एवं फूल वर्षा करके पूज्य स्वामी जी का स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान, भा.ज.पा विधायक राजकुमार सहयोगी, शालू अग्रवाल, पारुल अग्रवाल,  इंदु अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सोनी अग्रवाल आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जुलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

परिसर में उपस्थित भक्तों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने गुरु पूर्णिमा के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास ने वेदों का संकलन एवं विभाजन किया तथा महाभारत सहित अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। उनके महान ज्ञान और भारतीय संस्कृति में अतुलनीय योगदान के कारण गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, मान्यता है कि भगवान शिव ने इसी काल में सप्तऋषियों को योग और आध्यात्मिक ज्ञान का उपदेश दिया था। इसलिए यह पर्व ज्ञान, साधना और गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान का प्रतीक है।

वैदिक सनातन संस्कृति में गुरु के महत्व के विषय में उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु को अत्यंत उच्च स्थान प्राप्त है। गुरु केवल शिक्षा देने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा प्रदान करने वाले मार्गदर्शक माने जाते हैं। गुरु अपने ज्ञान और अनुभव से शिष्य के जीवन में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर उसे सत्य, ज्ञान और आत्मबोध के मार्ग पर अग्रसर करते हैं।

स्वामी जी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की महानता को स्मरण करने का अवसर भी है। इस दिन शिष्य अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को केवल सांसारिक ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उसके व्यक्तित्व, चरित्र और आध्यात्मिक चेतना का भी विकास करता है। गुरु पूजन के लिए देर रात तक भक्तों ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए आशीर्वाद लिया इसके साथ ही सांय 7 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जो कि मध्यरात्रि तक चला।

इस अवसर पर ठा. गोपाल सिंह, अखंड प्रताप सिंह, ठा. ज्ञानेंद्र चौहान, यशपाल सिंह चौहान, आशीष तायल, पंकज गोयल, हरीश अग्रवाल, रजनीश वार्ष्णेय, तेजवीर सिंह, धीरू ठाकुर, राहुल सिंह, पवन तिवारी, शिब्बू अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, निकिता तिवारी, नेहा गुप्ता, निपुण उपाध्याय, डौली सिंह, लव राणा, शक्ति सिंह, हर्ष सिंह, गोलू सिंह, रजत सिंह, चिंटू सिंह, मोहित राघव, तनुज प्रधान, विनीत सिंह, ब्रजेन्द्र वशिष्ठ, मन्नू सिंह, जतिन सिंह, प्रियांशु ठाकुर, रोहित सिंह, अमन उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

The post गुरु चरणों का आशीर्वाद लेकर धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/the-guru-purnima-festival-was-celebrated-with-great-fanfare-after-seeking-blessings-at-the-gurus-feet/feed/ 0 2577
भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/ https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/#respond Tue, 28 Jul 2026 16:34:59 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2573 अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी (आईएपी), अलीगढ़ शाखा द्वारा शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में ओआरएस दिवस

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी (आईएपी), अलीगढ़ शाखा द्वारा शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में ओआरएस दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अस्पताल की संस्थापिका श्रीमती लाजेश कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्रीमती लाजेश कुमारी ने कहा कि बच्चों में होने वाले दस्त से बचाव एवं मृत्यु दर को कम करने में ओआरएस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा भारतीय शिशु अकादमी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है।

भारतीय शिशु अकादमी, अलीगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने ओआरएस के सही एवं समय पर उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को ओआरएस के प्रयोग की सही जानकारी होना आवश्यक है।

शाखा के सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा ने उपस्थित लोगों को दस्त की रोकथाम, समय पर उपचार तथा ओआरएस और जिंक के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ संजीव कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि जागरूकता ही बच्चों को दस्त से होने वाली गंभीर जटिलताओं से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि दस्त होने पर बिना देरी किए ओआरएस देना शुरू करें तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

इस अवसर पर आईएपी परिवार की ओर से डॉ योगेन्द्र द्विवेदी ने मुख्य अतिथि श्रीमती लाजेश कुमारी को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। आईएपी के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती लाजेश कुमारी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग संस्था को निरंतर मिलता रहा है और हमें विश्वास है कि भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े अभियानों में उनका सरंक्षण एवं सहयोग इसी तरह प्राप्त होता रहेगा।

कार्यक्रम में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय कुमार, डॉ अनूप कुमार एवं डॉ यूसुफ सिद्दीकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/feed/ 0 2573
गुरुपूर्णिमा महोत्सव के लिए गुरुदेव के आशीर्वचन की तैयारियां पूर्ण: आचार्य गौरव शास्त्री https://www.vplnews.com/5565-2-2guru-purnima-festival-preparations-for-gurudevs-benediction/ https://www.vplnews.com/5565-2-2guru-purnima-festival-preparations-for-gurudevs-benediction/#respond Mon, 27 Jul 2026 16:55:34 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2565 अलीगढ़ न्यूज़: शिष्य और गुरु के स्नेह का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व प्रति

The post गुरुपूर्णिमा महोत्सव के लिए गुरुदेव के आशीर्वचन की तैयारियां पूर्ण: आचार्य गौरव शास्त्री appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: शिष्य और गुरु के स्नेह का प्रतीक गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व प्रति वर्ष आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु से आशीर्वाद लेकर जीवन में किये गए पापों का प्रयश्चित करते हैं। गत वर्षों की भांति इस बार वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित राधावन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।

जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम में 29 जुलाई बुधवार यानि कल मनाये जाने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन को लेकर आचार्य गौरव शास्त्री ने कार्यक्रम से जुड़ी रुपरेखा और जानकारी को साझा करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से वैदिक ज्योतिष संस्थान द्वारा गुरु पूर्णिमा बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, प्रति वर्ष गुरु पूजा में श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई भागीदारी को देखते हुए आगरा रोड स्थित राधावन में आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अलीगढ सहित देश के कई स्थानों से जुड़े लगभग 2500 लोगों के भोजन प्रसाद की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि गुरु भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा एवं आकस्मिक स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी से निजात हेतु योग्य डॉक्टर की टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

आयोजन सम्बंधित जानकारी देते हुए आचार्य गौरव शास्त्री ने बताया कि कल सांय 4 बजे पादुका पूजन किया जाएगा उसके बाद गुरु पूजन के साथ पूज्य गुरुदेव स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के आशीर्वचन एवं गुरु वंदना के उपरांत गुरु भक्तों को चंदन प्रसाद दिया जाएगा वहीं सांय 7 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

The post गुरुपूर्णिमा महोत्सव के लिए गुरुदेव के आशीर्वचन की तैयारियां पूर्ण: आचार्य गौरव शास्त्री appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/5565-2-2guru-purnima-festival-preparations-for-gurudevs-benediction/feed/ 0 2565
श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ वृक्षारोपण https://www.vplnews.com/2561-2tree-plantation-drive-held-at-shri-shrividya-dham-ashram-in-jatanpur-chikawati/ https://www.vplnews.com/2561-2tree-plantation-drive-held-at-shri-shrividya-dham-ashram-in-jatanpur-chikawati/#respond Sun, 26 Jul 2026 16:46:45 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2561 अलीगढ़: वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं

The post श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ वृक्षारोपण appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़: वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से जी.टी रोड जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर 150 फलदार वृक्षो का रोपण किया गया।

रविवार को वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह द्वारा लाल चन्दन, सफ़ेद चंदन, नींबू, आम, भोजपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 200 वृक्षो का रोपण किया गया। संस्थान के सदस्यों द्वारा सांय चार बजे से ही वृक्षारोपण की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी।

वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि शास्त्रों में राशियों एवं नक्षत्रों के अनुसार वृक्षारोपण बताया गया है इसके साथ ही अलग अलग कार्य सिद्धि हेतु अलग अलग वृक्ष लगाने का विधान भी है जिनमें भविष्य पुराण के अनुसार पीपल, नीम या बरगद का एक पेड़, इमली के दस, और आम के पांच पौधे लगाने से व्यक्ति पापों से मुक्त होता है। पीपल का वृक्ष संतान लाभ एवं दीर्घायु प्रदान करता है साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह वृक्ष दिन भर ऑक्सीजन प्रदान करता है।बिल्व वृक्ष लगाने से लंबी आयु और महालक्ष्मी की कृपा तथा अशोक लगाने से शोक और दुखों का नाश होता है।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि दिशाओं के अनुसार भी वृक्षो का महत्व है जैसे पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ या नारियल, आम व नीम के पौधे लगाना शुभ होता है।पश्चिम दिशा में पीपल का वृक्ष लगाना उत्तम माना गया है।उत्तर दिशा में पाकड़ का वृक्ष शुभ फल देता है और दक्षिण दिशा में गूलर का वृक्ष या कांटेदार पौधे लगाना उचित माना गया है।

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में अत्यंत महत्व रखते हैं, दैनिक जीवन के लिए आवश्यक प्रत्येक वस्तु वृक्षो से प्राप्त होती है वहीं जिस ऑक्सीजन के लिए चिकित्सालयों में एक राशि चुकानी होती है वह निशुल्क ही हमें प्रकृति से मिलती है। उन्होंने कहा कि श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर किये जा रहे वृक्षारोपण से आने वाले समय में हरित पर्यावरण के साथ साथ अनेकों पक्षियों का आवास भी बनेगा क्योंकि वृक्ष ही जैव विविधता को संजोये हुए हैं।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में अकराबाद ब्लॉक प्रमुख ठा. राहुल सिंह, धीरू ठाकुर, शीलू सिंह, तेजवीर सिंह, शिब्बू अग्रवाल, रजनीश वार्ष्णेय, पवन तिवारी, शैलेन्द्र सिंह,कृष्णा सिंह, हैप्पी सिंह, ऋषभ सिंह, रोहित सिंह समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।

The post श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर हुआ वृक्षारोपण appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2561-2tree-plantation-drive-held-at-shri-shrividya-dham-ashram-in-jatanpur-chikawati/feed/ 0 2561
देवशयनी एकादशी व्रत शनिवार को, अगले चार महीने मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज https://www.vplnews.com/2555-22-devshayani-ekadashi-fast-is-tomorrow-auspicious-activities-will-remain-prohibited-for-the-next-four-months/ https://www.vplnews.com/2555-22-devshayani-ekadashi-fast-is-tomorrow-auspicious-activities-will-remain-prohibited-for-the-next-four-months/#respond Thu, 23 Jul 2026 17:42:40 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2555 अलीगढ़ न्यूज़: भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित एकादशी का वैदिक सनातन धर्म में विशेष

The post देवशयनी एकादशी व्रत शनिवार को, अगले चार महीने मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित एकादशी का वैदिक सनातन धर्म में विशेष महत्व है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं। साथ ही चातुर्मास का आरंभ भी इसी दिन से होता है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने देवशयनी एकादशी के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि एकादशी तिथि शुक्रवार 24 जुलाई को प्रातः 09:12 मिनट से आरंभ हो रही है जो कि 25 जुलाई शनिवार को प्रातः11:34 मिनट तक रहेगी अतः उदया तिथि के अनुसार वैष्णव, शाक्त, निम्बार्क एवं ग्रहस्थ सहित सभी के लिए शनिवार को एकादशी व्रत मान्य रहेगा।

वहीं एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि द्वादशी तिथि में व्रत का पारण नहीं करने से पाप लगता है। स्वामी जी ने बताया कि पद्मपुराण के अनुसार एकादशी व्रत पारण के दिन व्रत करने एवं दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर जीवन में सुख शांति और आर्थिक खुशहाली में वृद्धि करते हैं।

चातुर्मास के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चार महीने के अंतराल को चातुर्मास नाम से जाना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों के ईष्ट भगवान विष्णु योगनिद्रा में लीन रहने के कारण विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं साथ ही यह समय मुख्यतः उपवास, साधना, जप, दान के लिए विशेष महत्व रखता है।इन चार महीनों में साधक का प्रमुख लक्ष्य बाह्य उत्सवों की अपेक्षा आत्मिक उन्नति और ईश्वर साधना होना चाहिए।

चातुर्मास कि इस अवधि में जप, तप, ध्यान, स्वाध्याय, श्रीमद्भागवत एवं रामायण का श्रवण-पाठ, गीता अध्ययन, सत्संग, तीर्थ सेवा, गौ सेवा, अन्नदान, जलदान तथा जरूरतमंदों की सहायता का विशेष महत्व बताया गया है।

शास्त्रों में कहा गया है कि चातुर्मास में किए गए पुण्य कर्मों का फल सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक प्राप्त होता है।ऋषि-मुनियों की परंपरा में चातुर्मास के दौरान एक स्थान पर रहकर साधना, प्रवचन और धर्म प्रचार का विधान रहा है। इस दौरान तामसिक भोजन, नशा, असत्य, क्रोध, हिंसा तथा अनैतिक आचरण से दूर रहकर भगवान का ध्यान करना चाहिये।

The post देवशयनी एकादशी व्रत शनिवार को, अगले चार महीने मांगलिक कार्य रहेंगे प्रतिबंधित: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2555-22-devshayani-ekadashi-fast-is-tomorrow-auspicious-activities-will-remain-prohibited-for-the-next-four-months/feed/ 0 2555
विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/ https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/#respond Wed, 22 Jul 2026 14:13:10 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2552 अलीगढ़ न्यूज़: विश्व सीपीआर दिवस के अवसर पर रामघाट रोड स्थित होप हॉस्पिटल, अलीगढ़ में इंडियन

The post विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: विश्व सीपीआर दिवस के अवसर पर रामघाट रोड स्थित होप हॉस्पिटल, अलीगढ़ में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP), अलीगढ़ शाखा के सहयोग से एक महत्वपूर्ण सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

इस अवसर पर अलीगढ़ के विभिन्न नर्सिंग होम एवं अस्पतालों से आए 50 से अधिक नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को नवीनतम सीपीआर गाइडलाइंस के अनुसार छाती पर दबाव (Chest Compressions), कृत्रिम श्वसन (Rescue Breathing) तथा हृदय गति रुक जाने की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी उपचार की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक अलीगढ़ की वरिष्ठ एवं प्रख्यात एनेस्थेटिस्ट डॉ. नीता सक्सेना रहीं। उन्होंने सीपीआर की प्रत्येक प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि समय पर और सही तकनीक से दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से नियमित रूप से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आईएपी अलीगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल, सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष डॉ. नीलम मंधार सहित अलीगढ़ के अनेक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी ने विश्व सीपीआर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ आम नागरिक को भी सीपीआर का प्रशिक्षण मिलना चाहिए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

कार्यक्रम डॉ योगेन्द्र द्विवेदी, डॉ संजीव कुमार और डॉ अनूप कुमार के कुशल निर्देशन में हुआ। होप हॉस्पिटल के संचालक डॉ विभव वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

The post विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/feed/ 0 2552