एएमयू ने 2024-25 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर और उपस्थिति नियमों को जारी किया
अलीगढ़, 1 अगस्तः शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत के साथ, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक कैलेंडर और छात्रों की कक्षा में उपस्थिति हेतु नियमों को जारी कर दिया है।
कुलपति प्रो. नईमा खातून की अध्यक्षता में सभी संकायों के डीन, प्राक्टर, रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू., प्राचार्यों और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों की बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर और उपस्थिति नियमों को मंजूरी दी गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उपस्थिति नियम लागू करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक डा मुजीबुल्लाह जुबैरी ने बताया कि अध्यादेश (शैक्षणिक) में निर्धारित नियमों के अनुसार कक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।
प्रोफेसर नईमा खातून ने बैठक के दौरान सभी छात्रों परामर्श दिया कि वह नियमित रूप से ंअपनी कक्षाओं में पढ़ाई करें और अपेक्षित उपस्थिति को बनाये रखें क्योंकि यह नियमों के अनुसार अनिवार्य है।


Your words act as a bridge, connecting the reader to a greater understanding of the world and themselves.