8वें स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो में अलीगढ़ नगर आयुक्त ने किया प्रतिभाग

8वें स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो में अलीगढ़ नगर आयुक्त ने किया प्रतिभाग

भविष्य को कैसे सुनहरा बनाएं पैनल डिस्कशन में नगर आयुक्त ने रखी बेबाक राय

दिल्ली के प्रगति विहार मैदान में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में अचल ताल के डिजाइन को देखने उमड़ा जनसैलाब- नगर आयुक्त ने पैनल डिस्कशन में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बारे में विस्तार से दी जानकारी

अलीगढ़ न्यूज़: दिल्ली के प्रगति विहार में 27 मार्च से 29 मार्च तक तीन दिवसीय देश के स्मार्ट सिटीज़ का आठवां इंडिया एक्सपो के अंतर्गत आयोजित पैनल डिस्कशन में नगर आयुक्त ने प्रतिभाग करते हुए नगर निगम अलीगढ़ और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी द्वारा आने वाले भविष्य को कैसे सुनहरा कल देने के लिए भविष्य की योजनाओं और तकनीकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पैनल डिस्कशन में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा अलीगढ़ नगर निगम अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड आने वाले समय में अलीगढ़ वासियों और विशेष रूप से युवाओं को आधुनिक तकनीक का उपयोग और आधुनिक तकनीक युक्त अलीगढ़ की परियोजनाओं को बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है।

दिल्ली के प्रगति विहार मैदान में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी इंडिया एक्सपो में अचल ताल का डिजाइन

तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी एक्सपो में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अलीगढ़ की बहुप्रतीक्षित अचल ताल परियोजना का 3D डिजाइन का प्रदर्शन किया गया एक्सपो में आने वाले लोगों ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट अचल ताल की भूरी भूरी प्रशंसा की।

तीन दिवसीय एक्सपो में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ आगरा प्रयागराज झांसी मुरादाबाद लखनऊ सही स्मार्ट सिटी ने प्रतिभाग किया और नगर आयुक्त अमित आसेरी का सम्मान हुआ।

 

Vplnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *