विज्ञान - स्वास्थ्य Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/science-health/ Aligarh News | Local News | Hathras News | Crime News | Latest News | Breaking News | Headlines Sat, 29 Aug 2026 17:03:05 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/www.vplnews.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-site.png?fit=32%2C32&ssl=1 विज्ञान - स्वास्थ्य Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/science-health/ 32 32 211219479 FOGSI प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव का शुभारंभ https://www.vplnews.com/inauguration-of-the-fogsi-preventive-oncology-conclave/ https://www.vplnews.com/inauguration-of-the-fogsi-preventive-oncology-conclave/#respond Sat, 29 Aug 2026 17:03:05 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2596 अलीगढ़ न्यूज़:  महानगर में FOGSI कॉन्क्लेव प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी का भव्य उद्‌घाटन दोपहर में उदघाटन हुआ।

The post FOGSI प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव का शुभारंभ appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़:  महानगर में FOGSI कॉन्क्लेव प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी का भव्य उद्‌घाटन दोपहर में उदघाटन हुआ। इस अवसर पर स्त्री रोग एवं कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के साथ सैकड़ों चिकित्सकों एवं पीजी रेजिडेंट्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम में एफओजीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.भास्कर पाल, उपाध्यक्ष डॉ.प्रीति कुमार, उत्तर क्षेत्र, एफओजीएसआई डॉ.अंजू सोनी, उपाध्यक्ष, पश्चिम क्षेत्र, एफओजीएसआई डॉ.नीरजा भाटला एवं डॉ.सरिता शम्सुंदर, राष्ट्रीय संयोजक, एफओजीएसआई कॉन्क्लेव डॉ.मीनाक्षी सूद एवं प्रो. तमकीन खान, आयोजन अध्यक्ष, एफओजीएसआई कॉन्क्लेव तथा डॉ.अलका मित्तल, डॉ.नम्रता भारद्वाज एवं डॉ.सुम्बुल नईम, आयोजन सचिव,एफओजीएसआई कॉन्क्लेव सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम कैंसर की रोकथाम की शक्ति को समझें रखी गई है जो कैंसर की रोकथाम,समय पर जांच एवं शुरुआती पहचान के महत्व को रेखांकित करती है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर की रोकथाम एवं समय रहते उसकी पहचान को बढ़ावा देना तथा वरिष्ठ विशेषज्ञों,चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स के बीच नवीनतम चिकित्सा ज्ञान, शोध एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करना है।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कैंसर की रोकथाम एवं शुरुआती पहचान को चिकित्सा क्षेत्र में प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, समय घर स्क्रीनिंग, जागरूकता एवं शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान के माध्यम से कैंसर के बढ़ते बोझ को काफी हद तक कम किया जा सकता है।यहां पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ विशेषज्ञों, चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स की सक्रिय भागीदारी ने इस कॉन्क्लेव को चिकित्सा शिक्षा, कैंसर जागरूकता, रोकथाम एवं विशेषज्ञों के बीच सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच बना दिया।

कॉन्क्लेव के माध्यम से महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर,गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर एवं अन्य स्त्री रोग संबंधी कैंसर की रोकथाम,नियमित जांच एवं शुरुआती पहचान को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

The post FOGSI प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी कॉन्क्लेव का शुभारंभ appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/inauguration-of-the-fogsi-preventive-oncology-conclave/feed/ 0 2596
अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/ https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/#respond Thu, 30 Jul 2026 16:46:48 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2590 अलीगढ़ न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल

The post अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त श्री दीपक सिंह से उनके कार्यालय में भेंट कर विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों के मन में अक्सर यह प्रश्न रहता है कि वे प्रतिदिन जो खाद्य एवं पेय पदार्थ उपयोग में ला रहे हैं, वे वास्तव में शुद्ध और सुरक्षित हैं या नहीं। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अलीगढ़ को अत्याधुनिक टेस्ट लैब के साथ-साथ “फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स” मोबाइल टेस्टिंग वैन उपलब्ध कराई गई है।

इस मोबाइल प्रयोगशाला में कोई भी नागरिक अपने सीलबंद (Sealed) खाद्य पदार्थ की निःशुल्क जांच कराकर मौके पर ही उसकी परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से सहायक आयुक्त श्री दीपक सिंह को सुझाव दिया गया कि शहर के अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन इस मोबाइल वैन को उपलब्ध कराया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इसके लिए सेंटर प्वाइंट, दोदपुर, नौरंगाबाद, सासनी गेट, क्वार्सी एवं सारसौल क्षेत्रों का प्रस्ताव रखा गया। सहायक आयुक्त ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए इसे शीघ्र लागू कराने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सी. पी. गुप्ता, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह, श्री अश्वनी अग्निहोत्री, मनोज श्रोत्रिय एवं भूपेंद्र लवानिया उपस्थित रहे। सभी ने समाज को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा माननीय मुख्यमंत्री की इस जनहितकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

The post अलीगढ़ में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन के संचालन की मांग appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2590-2demand-for-the-operation-of-food-safety-on-wheels-vans-in-aligarh/feed/ 0 2590
भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/ https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/#respond Tue, 28 Jul 2026 16:34:59 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2573 अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी (आईएपी), अलीगढ़ शाखा द्वारा शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में ओआरएस दिवस

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी (आईएपी), अलीगढ़ शाखा द्वारा शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में ओआरएस दिवस के अवसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अस्पताल की संस्थापिका श्रीमती लाजेश कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्रीमती लाजेश कुमारी ने कहा कि बच्चों में होने वाले दस्त से बचाव एवं मृत्यु दर को कम करने में ओआरएस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा भारतीय शिशु अकादमी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है।

भारतीय शिशु अकादमी, अलीगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने ओआरएस के सही एवं समय पर उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार को ओआरएस के प्रयोग की सही जानकारी होना आवश्यक है।

शाखा के सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा ने उपस्थित लोगों को दस्त की रोकथाम, समय पर उपचार तथा ओआरएस और जिंक के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डॉ संजीव कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि जागरूकता ही बच्चों को दस्त से होने वाली गंभीर जटिलताओं से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि दस्त होने पर बिना देरी किए ओआरएस देना शुरू करें तथा आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह अवश्य लें।

इस अवसर पर आईएपी परिवार की ओर से डॉ योगेन्द्र द्विवेदी ने मुख्य अतिथि श्रीमती लाजेश कुमारी को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। आईएपी के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती लाजेश कुमारी का स्नेह, मार्गदर्शन एवं सहयोग संस्था को निरंतर मिलता रहा है और हमें विश्वास है कि भविष्य में भी बच्चों के स्वास्थ्य एवं जनहित से जुड़े अभियानों में उनका सरंक्षण एवं सहयोग इसी तरह प्राप्त होता रहेगा।

कार्यक्रम में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय कुमार, डॉ अनूप कुमार एवं डॉ यूसुफ सिद्दीकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा ओआरएस दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2573-2-public-awareness-program-organized-by-the-indian-academy-of-pediatrics-on-ors-day/feed/ 0 2573
विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/ https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/#respond Wed, 22 Jul 2026 14:13:10 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2552 अलीगढ़ न्यूज़: विश्व सीपीआर दिवस के अवसर पर रामघाट रोड स्थित होप हॉस्पिटल, अलीगढ़ में इंडियन

The post विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: विश्व सीपीआर दिवस के अवसर पर रामघाट रोड स्थित होप हॉस्पिटल, अलीगढ़ में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP), अलीगढ़ शाखा के सहयोग से एक महत्वपूर्ण सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

इस अवसर पर अलीगढ़ के विभिन्न नर्सिंग होम एवं अस्पतालों से आए 50 से अधिक नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को नवीनतम सीपीआर गाइडलाइंस के अनुसार छाती पर दबाव (Chest Compressions), कृत्रिम श्वसन (Rescue Breathing) तथा हृदय गति रुक जाने की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी उपचार की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक अलीगढ़ की वरिष्ठ एवं प्रख्यात एनेस्थेटिस्ट डॉ. नीता सक्सेना रहीं। उन्होंने सीपीआर की प्रत्येक प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि समय पर और सही तकनीक से दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से नियमित रूप से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आईएपी अलीगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल, सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष डॉ. नीलम मंधार सहित अलीगढ़ के अनेक वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी ने विश्व सीपीआर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी के साथ-साथ आम नागरिक को भी सीपीआर का प्रशिक्षण मिलना चाहिए, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

कार्यक्रम डॉ योगेन्द्र द्विवेदी, डॉ संजीव कुमार और डॉ अनूप कुमार के कुशल निर्देशन में हुआ। होप हॉस्पिटल के संचालक डॉ विभव वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

The post विश्व सीपीआर दिवस पर होप हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर प्रशिक्षण का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2552-2life-saving-cpr-training-organized-at-hope-hospital-on-world-cpr-day/feed/ 0 2552
बच्चों के त्वचा रोगों के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक उपचार पर दिया जोर https://www.vplnews.com/emphasis-placed-on-awareness-and-scientific-treatment-of-skin-diseases-in-children/ https://www.vplnews.com/emphasis-placed-on-awareness-and-scientific-treatment-of-skin-diseases-in-children/#respond Mon, 20 Jul 2026 17:34:01 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2549 अलीगढ़ न्यूज़: इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) अलीगढ़ शाखा द्वारा सेंट्रल आईएपी के तत्वावधान में

The post बच्चों के त्वचा रोगों के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक उपचार पर दिया जोर appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) अलीगढ़ शाखा द्वारा सेंट्रल आईएपी के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित एक होटल में पीडियाट्रिक डर्मा मॉड्यूल का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य बाल रोग विशेषज्ञों को बच्चों में होने वाले त्वचा रोगों के नवीनतम वैज्ञानिक ज्ञान एवं उपचार पद्धतियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. आर. पी. शर्मा, डॉ. अनुराग तोमर एवं डॉ. सुमित ने बच्चों में होने वाले विभिन्न त्वचा रोगों जैसे एक्जिमा, फंगल संक्रमण, एलर्जी, बैक्टीरियल एवं वायरल संक्रमण, जन्मजात त्वचा विकार तथा अन्य सामान्य एवं जटिल त्वचा समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इन रोगों की समय पर पहचान, उचित उपचार एवं रोकथाम के आधुनिक तरीकों की जानकारी साझा की।

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि बच्चों की त्वचा संबंधी बीमारियों को लेकर समाज में अनेक भ्रांतियाँ प्रचलित हैं। बिना चिकित्सकीय सलाह के स्टेरॉयड युक्त क्रीमों का उपयोग, घरेलू नुस्खों पर अत्यधिक निर्भरता तथा झाड़-फूंक जैसे अवैज्ञानिक उपाय कई बार बच्चों की समस्या को और गंभीर बना देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि किसी भी त्वचा संबंधी समस्या को हल्के में न लें तथा योग्य बाल रोग विशेषज्ञ या आवश्यकता पड़ने पर त्वचा रोग विशेषज्ञ से समय पर परामर्श अवश्य लें।

आईएपी अलीगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने कहा कि ऐसे अकादमिक कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञान को अद्यतन रखने के साथ-साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाण-आधारित चिकित्सा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शाखा के सचिव डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि आईएपी का उद्देश्य नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बाल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। कोषाध्यक्ष डॉ नीलम मंधार ने सभी विशेषज्ञ वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम चिकित्सकों के अनुभव एवं ज्ञान के आदान प्रदान के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में शहर के तमाम बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ द्विवेदी, डॉ चितरंजन सिंह, डॉ संजीव कुमार,डॉ अनूप कुमार, डॉ समरजीत ,डॉ सुनील गुप्ता, डॉ डी के अग्रवाल, डॉ सचिन वार्ष्णेय, डॉ आरुषि महेश्वरी, डॉ आशीष महेश्वरी, डॉ अशोक अग्रवाल, डॉ अरुण कुमार, डॉ रजत कुमार, डॉ आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ शिवाली बंधु, डॉ तोमर, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ सुनील अग्रवाल उपस्थित रहे।

The post बच्चों के त्वचा रोगों के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक उपचार पर दिया जोर appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/emphasis-placed-on-awareness-and-scientific-treatment-of-skin-diseases-in-children/feed/ 0 2549
विश्व पूरक आहार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन https://www.vplnews.com/2543-2awareness-program-organized-on-world-dietary-supplements-day/ https://www.vplnews.com/2543-2awareness-program-organized-on-world-dietary-supplements-day/#respond Sat, 06 Jun 2026 17:25:36 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2543 अलीगढ़, 6 जून। विश्व पूरक आहार दिवस के अवसर पर भारतीय शिशु अकादेमी की अलीगढ़

The post विश्व पूरक आहार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 6 जून। विश्व पूरक आहार दिवस के अवसर पर भारतीय शिशु अकादेमी की अलीगढ़ शाखा ने मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिशुओं एवं छोटे बच्चों में समय पर, सुरक्षित एवं पौष्टिक पूरक आहार की आवश्यकता के प्रति अभिभावकों एवं आमजन को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध दिया जाना चाहिए तथा छह माह की आयु पूर्ण होने के बाद माँ के दूध के साथ-साथ घर पर उपलब्ध पौष्टिक एवं संतुलित पूरक आहार प्रारंभ करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही समय पर पूरक आहार शुरू करने से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता मिलती है तथा कुपोषण की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।

इस अवसर पर माताओं एवं परिजनों को घर में आसानी से तैयार किए जा सकने वाले पौष्टिक पूरक आहार जैसे दाल-चावल की खिचड़ी, दलिया, सूजी की खीर, मौसमी फल एवं हरी सब्जियों से बने व्यंजनों की जानकारी दी गई। साथ ही पूरक आहार की मात्रा, गुणवत्ता, स्वच्छता तथा भोजन की आवृत्ति के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा बच्चों के बेहतर पोषण हेतु संतुलित आहार अपनाने का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने बच्चों को स्वस्थ एवं कुपोषण-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा जनसामान्य से बच्चों के पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ तैयब खान, अकादमी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल, सचिव डॉ अभिषेक शर्मा, डॉ द्विवेदी, डॉ संजीव कुमार, डॉ डी के अग्रवाल, डॉ पी के शर्मा, डॉ अरुण कुमार, डॉ किशोर माथुर, डॉ नीलम मान्धार उपस्थित रहे।

The post विश्व पूरक आहार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2543-2awareness-program-organized-on-world-dietary-supplements-day/feed/ 0 2543
भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/ https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/#respond Sat, 21 Mar 2026 18:12:49 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2536 अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शनिवार को डाउन सिंड्रोम दिवस पर

The post भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शनिवार को डाउन सिंड्रोम दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रामघाट रोड स्थित डॉ अनूप कुमार के अवंतिका न्यूरो क्लिनिक पर किया गया।

अकादमी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल ने बताया कि डाउन सिंड्रोम न्यूरो विकास संबंधित एक डिसऑर्डर है जो कि बच्चे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित कर सकता है। यह डिसऑर्डर व्यक्ति के लिए सामाजिक मेलजोल और संपर्क को चुनौतीपूर्ण बनाता है। सचिव डॉ अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह दिवस प्रति वर्ष विश्व भर में मनाया जाने वाला एक जागरूकता कार्यक्रम है। यह दिवस डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त व्यक्ति को बेहतर देखरेख संबंधित सहायता और उन्नत स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता को दर्शाता है।

काउंसलर डॉ वाई के द्विवेदी ने डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने का आहवान किया। इस कार्यक्रम में इस डिसऑर्डर से ग्रस्त कुछ बच्चों को भी सम्मिलित कर आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए। बच्चों के परिवारजनों को भी स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर अलीगढ़ जनपद के विख्यात बाल रोग विशेषज्ञों में डॉ चित्तरंजन सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ रवि सूद, डॉ राजीव सिंघल, डॉ रोहित वार्ष्णेय, डॉ अनूप कुमार, डॉ आरुषि महेश्वरी इत्यादि ने परिवारजनों के मन की भ्रांतियों का समाधान किया।

The post भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/feed/ 0 2536
नामचीन चिकित्सकों ने 400 से अधिक मरीजों को दिया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श https://www.vplnews.com/2530-2renowned-doctors-provided-free-health-consultation-to-more-than-400-patients/ https://www.vplnews.com/2530-2renowned-doctors-provided-free-health-consultation-to-more-than-400-patients/#respond Sun, 22 Feb 2026 16:24:09 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2530 अलीगढ़ न्यूज़: रामघाट रोड स्थित डॉ पन्नालाल हॉस्पिटल में अलीगढ़ जनपद के मशहूर बाल रोग

The post नामचीन चिकित्सकों ने 400 से अधिक मरीजों को दिया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: रामघाट रोड स्थित डॉ पन्नालाल हॉस्पिटल में अलीगढ़ जनपद के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉक्टर जी0पी0 लाल जी की पुण्यतिथि पर भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा, पन्नालाल हॉस्पिटल एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नि:शुल्क परामर्श एवं अधिकतम रियायती दरों पर मरीजों की जॉच की गई।

शिविर का उद्घाटन श्रीमती सुमन लाल के करकमलों द्वारा किया गया। शिविर में डॉक्टरों से नि:शुल्क परामर्श लेने के लिए प्रातः 11 बजे से भीड़ जुटने लगी और शाम 5 बजे तक लगभग 400 से ज्यादा मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में शहर के तमाम नामचीन चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

इस मौके पर डॉ ललित माहेश्वरी, डॉ पीयूष वार्ष्णेय, डॉ महेश श्रीवास्तव, डॉ संगीता सिन्हा, डॉ ललित मोहन अग्रवाल, डॉ डी के अग्रवाल, डॉ वाई के द्विवेदी, डॉ आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ संजीव कुमार, डॉ धीरेंद्र ज्ञान, डॉ विक्रम ज्ञान, डॉ सुरभि अग्रवाल, डॉ यूसुफ सिद्दीकी, डॉ प्रदीप बंसल, डॉ अनूप कुमार, डॉ नीलम मंधार, डॉ रोहित वार्ष्णेय, डॉ उजमा फिरदौस इत्यादि उपस्थित रहे।

The post नामचीन चिकित्सकों ने 400 से अधिक मरीजों को दिया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2530-2renowned-doctors-provided-free-health-consultation-to-more-than-400-patients/feed/ 0 2530
भारतीय शिशु अकादमी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन https://www.vplnews.com/2519-2indian-childrens-academy-organizes-health-camp/ https://www.vplnews.com/2519-2indian-childrens-academy-organizes-health-camp/#respond Fri, 13 Feb 2026 17:02:51 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2519 अलीगढ़ न्यूज़: विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस पर भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शुक्रवार

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस पर भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शुक्रवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कालेज में किया गया।

शिविर में किशोरावस्था आयु की लगभग 80 छात्राओं की खून की जांच की गई। ज्यादातर छात्राओं में खून की कमी पाई गई। जिसके लिए उन्हें नि:शुल्क परामर्श दिया गया और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। छात्राओं को एनीमिया से बचाव के उपाय तथा खानपीन के महत्व के बारे में विशेषज्ञों द्वारा प्रकाश डाला गया।

शिविर में अकादमी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल, सचिव डॉ अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ नीलम मंधार, डॉ वाई के द्विवेदी, डॉ शिवाली सिंह, डॉ रोहित वार्ष्णेय तथा डॉ अनूप कुमार मौजूद रहे। शिविर का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका जैन द्वारा किया गया।

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2519-2indian-childrens-academy-organizes-health-camp/feed/ 0 2519
क्षय रोग उन्मूलन के लिए दो दिवसीय पर्यवेक्षणीय समीक्षा सम्पन्न https://www.vplnews.com/2494-2-two-day-observational-review-for-tuberculosis-eradication-concludes/ https://www.vplnews.com/2494-2-two-day-observational-review-for-tuberculosis-eradication-concludes/#respond Sat, 20 Sep 2025 12:20:29 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2494 अलीगढ़, 20 सितम्बर 2025: क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से

The post क्षय रोग उन्मूलन के लिए दो दिवसीय पर्यवेक्षणीय समीक्षा सम्पन्न appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 20 सितम्बर 2025: क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 19 एवं 20 सितम्बर 2025 को इंटरमीडिएट रेफरेंस लेबोरेटरी (आई.आर.एल.) एवं स्टेट टी.बी. ट्रेनिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर (एस.टी.डी.सी.), आगरा की टीम द्वारा अलीगढ़ जनपद में दो दिवसीय ऑन-साइट मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण दौरा सम्पन्न किया गया।

इस दौरान टीम में डॉ. अविजीत कुमार अवस्थी (माइक्रोबायोलॉजिस्ट, आई.आर.एल.-एस.टी.डी.सी. आगरा), डॉ. अरविंद ए (डब्ल्यू.एच.ओ. परामर्शदाता, अलीगढ़), श्री मनकेश शर्मा (एक्स-रे तकनीशियन, एस.टी.डी.सी. आगरा), श्री परमेंद्र सिंह (बी.सी.जी. तकनीशियन, एस.टी.डी.सी. आगरा), श्री गजेन्द्र बंसल (प्रयोगशाला तकनीशियन, आई.आर.एल.-एस.टी.डी.सी. आगरा) एवं श्री मैसर खान (वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन, आई.आर.एल.-एस.टी.डी.सी. आगरा) शामिल रहे।

टीम ने जिला अलीगढ़ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अलीगढ़ टी.बी. मुक्त भारत अभियान 2025 की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिले ने 103 प्रतिशत नोटिफिकेशन प्राप्त किया है। 96 प्रतिशत रोगियों की पुष्टि (बैक्टीरियोलॉजिकल कन्फर्मेशन) के साथ परीक्षण परिणाम उपलब्ध हैं। टप्पल, खैर, जवान एवं डी.डी.यू. स्थित टी.बी. परीक्षण प्रयोगशालाओं का बुनियादी ढाँचा संतोषजनक पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि “अलीगढ़ जनपद क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में लगातार उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम समर्पण के साथ कार्य कर रही है और हमें विश्वास है कि हम वर्ष 2025 तक प्रधानमंत्री जी के ‘टी.बी. मुक्त भारत’ के संकल्प को अवश्य पूरा करेंगे।”

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा कि “जिले में सभी टी.बी. इकाइयाँ पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। दवा वितरण, रोगियों की देखभाल तथा समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। यह सफलता टीम भावना और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”

टीम ने आशा व्यक्त की कि जिला अलीगढ़ का यह उत्साह एवं समर्पण निश्चित रूप से वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। अंत में यह भी उल्लेखनीय है कि इस टीम के साथ भृमण के दौरान फील्ड में डॉ. सुमित वार्ष्णेय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

The post क्षय रोग उन्मूलन के लिए दो दिवसीय पर्यवेक्षणीय समीक्षा सम्पन्न appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2494-2-two-day-observational-review-for-tuberculosis-eradication-concludes/feed/ 0 2494