विश्व जल दिवस पर नगर निगम ने किया नवदेवी सम्मान

विश्व जल दिवस पर नगर निगम ने किया नवदेवी सम्मान

अलीगढ़ न्यूज़: शासन की दिशा निर्देशों के क्रम में बुधवार को जवाहर भवन में नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में वर्ल्ड वाटर डे के अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का नव देवी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

अपर नगर आयुक्त ने बताया नवदेवी सम्मान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी नगर निकायों में स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को मजबूत करने के लिए नारी शक्ति को नवदेवी सम्मान देने का निर्णय किया है। यह सम्मान जिला, मंडल एवं राज्य स्तर पर दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) की राज्य मिशन निदेशक नेहा शर्मा ने इसके आदेश सभी नगरीय निकाय को जारी कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि 30 मार्च तक ‘स्वच्छोत्सव 2023 अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता कार्य में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें नवदेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। देवी के नौ स्वरूपों के -आधार पर महिलाओं को नौ श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रत्येक श्रेणी की तीन-तीन महिलाओं नवरात्र में होगा सम्मान। स्वच्छोत्सव-2023 को जिला स्तर पर 20 मार्च तक नवदेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। दूसरे स्तर पर इन्हीं चयनित महिलाओं में से प्रत्येक श्रेणी की दो-दो महिलाओं को 25 मार्च तक मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 30 मार्च तक स्वच्छता कार्य में अति उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रत्येक श्रेणी की एक-एक महिला को राज्य स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

नौ स्वरूपों के अनुसार नौ श्रेणियों में होंगी सम्मानित
पहला दिन (मां शैलपुत्री) : स्वयं सहायता समूह – महिलाओं का ऐसा समूह जिसने स्वच्छता के क्षेत्र में स्वयं भी उल्लेखनीय कार्य किया हो और दूसरों को भी प्रेरित किया हो।
दूसरा दिन (मां ब्रह्मचारिणी) वेस्ट टू वेल्थ- महिला द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं से ऐसी वस्तु बनाई जा रही हो जिससे स्वयं भी आमदनी की जा रही हो और दूसरों को भी प्रेरित अथवा सहयोग किया जा रहा हो।
तीसरा दिन (मां चन्द्रघंटा) : अपशिष्ट प्रबंधन में उद्यमी अपशिष्ट प्रबंधन को – एक उद्योग के रूप में तैयार किया हो, जिससे लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ हो।
चौथा दिन (मां कुष्मांडा) : सफाई मित्र- सफाई मित्र के रूप में जिसने सराहनीय कार्य किया हो।
पांचवां दिन (मां स्कंदमाता) : मास्टर ट्रेनर स्वच्छता के क्षेत्र में मास्टर ट्रेनर -के रूप में लोगों को प्रशिक्षण दिया हो।
छठा दिन (मां कात्यायनी) : नवाचार- स्वच्छता के क्षेत्र में महिला द्वारा कोई नवाचार किया गया हो।
सातवां दिन (मां कालरात्रि) : सामुदायिक खाद ऐसी महिला जिसने सामुदायिक खाद बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया हो।
आठवां दिन (मां महागौरी) निकाय की स्थिति में परिवर्तन महिला के प्रयासों से निकाय की स्थिति में परिवर्तन आया हो। जैसे निकायों का सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, स्वच्छता के कार्यों में जन सहभागिता को बढ़ाना।
नवां दिन (मां सिद्धिदात्री) : सामुदायिक जागरूकता – महिला द्वारा समुदाय को स्वच्छता खासतौर पर थ्री-आर रीड्यूज, रीयूज, रीसाइकिल व सिंगल यूज प्लास्टिक के संदर्भ में जागरूक किया जा रहा हो।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा धार्मिक और आस्था के प्रति नवरात्र के पहले दिन नव देवी सम्मान के रूप में महिला शक्ति को सम्मान देना एक सराहनीय पहल है।

उन्होंने बताया कि “नवदेवी सम्मान” समारोह में नगर निगम अलीगढ़ से प्रेमलता सिंह, विजयलक्ष्मी, सुषमा देवी, रिंकी, विमला, कुसुम सेंगर, आरती तोमर, पुष्पा पासवान, हरमुखी देवी, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, स्नेह लता, रेखा देवी, सत्यवती देवी, विमलेश देवी एवं नगर पालिका परिषद खैर से सोनम कुमारी, संतोष देवी, लक्ष्मी देवी, नगर पंचायत हरदुआगंज से अनीता, नगर पंचायत चंडौस से संगीता, छर्रा से गीता, बरौली से सुमनलता, जलाली से हेमा, जवाँ सिकंदरपुर से, विजयगढ़ से कमला सैनी, मडराक से नीतू देवी, जट्टारी से मंजू देवी, गभाना से बबली देवी, इगलास से कविता, बेसवा से मीरा और नगर पालिका परिषद अतरौली से उषा वर्मा को नवदेवी सम्मान देकर सम्मानित किया।

विश्व जल दिवस के 2023 के अवसर पर नगरीय क्षेत्र मे माह जनवरी 2023 से कुल 930 पानी लीकेज पॉइंट का चिन्हाकन किया गया तथा इन्हे जी.आई.एस. मैप मे अंकित किया गया अब तक कुल 697 लीकेज ठीक किये जा चुके है शेष पर कार्यवाही प्रक्रियागत है l नगरीय क्षेत्र मे कुल 4500 हैंडपंप हैं जिनमें से 783 हैंडपंप दिनांक 1 मार्च 2023 को ख़राब थे जिसमे से 233 की मरम्मत करायी जा चुकी है। धौर्रा माफी में कुल 32 KLD Faecal Sludge ट्रीटमेंट प्लांट संचालित है। मथुरा रोड पर 45 MLD का Sewage ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन है। नगरीय क्षेत्र में कुल 14 स्थानों पर जल संग्रहण के केंद्र बने हुए हैं जिन्हें आज विश्व जल दिवस के अवसर पर विशेष अभियान चलाकर वर्षा ऋतु के पूर्व सही कराया जा रहा है ।

अमृत मिशन 1.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति से संबंधित कुल 17 ओवर हेंड टैंक,106 नए नलकूप, 18 रीबोर, 21 भूमिगत जलाशय प्रस्तावित है। जिन पर 89% कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शीघ्र ही शेष कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में प्राकृतिक जलाशयों की संख्या 21 है जिनमे से 10 में पानी है तथा 5 रिक्त है, उनमें यथाशीघ्र ही जल भरने की कार्यवाही की जायेगी एवं 6 कब्जा बाधित है।

Vplnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *