तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट की बाइक और मोबाइल बरामद

तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट की बाइक और मोबाइल बरामद

अलीगढ़ न्यूज़: ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना छर्रा पुलिस टीम ने तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, अवैध तमंचा कारतूस सहित तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाने  के निर्देश पुलिस को दिए हैं। इसी क्रम में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना छर्रा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में घटित 3 अलग- अलग लूट की घटनाओं को सर्विलांस टीम के सहयोग से सटीक सुरागरसी- पतारसी व मुखबिर की सूचना पर चोरी की योजना बनाते हुए तीन शातिर आरोपियों को मय लूट की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस, लूट के 3 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर 150 सीसी सहित ग्राम रसैना आम के बाग में मस्जिद के पीछे पालीमुकीमपुर रोड से गिरफ्तार किया है। साथ ही एक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तंमचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैंं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नित्यानन्द पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवप्रसाद सिंंह, उपनिरीक्षक राहुल चौधरी, उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कां0 गौरव तौमर, कां0 सुमित सिसोंदिया, कां0 जयंती प्रसाद, कां0 आदित्य कुमार रहे।

Vplnews

0 thoughts on “तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट की बाइक और मोबाइल बरामद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *