कलश यात्रा के साथ शुक्रवार से आरंभ होगी श्री राम कथा: सोनू गोस्वामी

कलश यात्रा के साथ शुक्रवार से आरंभ होगी श्री राम कथा: सोनू गोस्वामी

अलीगढ़। श्री राधा कृष्ण गौर गोपेश्वर एवं श्री जी गौ सेवा संस्थान के तत्वावधान में गोपाष्टमी एवं कार्तिक माह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य श्री राम कथा के तहत समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे।

बुधवार को दोपहर 01:00 बजे मुख्य आयोजन कर्ता सोनू पंडित गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जानकारी देते हुए गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया से दशमी तक मथुरा स्थित रमणरेती के मुख्य पूजनीय श्री गुरु शरणानंद जी महाराज के कृपापात्र पूज्य श्री विश्व चैतन्य जी महाराज के मुखारविन्दु से दिनांक 24 अक्टूबर शुक्रवार से 31 अक्टूबर शुक्रवार तक दोपहर 01:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक अमृतमयी श्री राम कथा का आयोजन सराय हरनारायण रोड सासनी गेट स्थित त्यागी हॉस्पिटल के पास मधुवन गेस्ट हाउस में किया जाएगा।

आयोजन के पहले दिन यानि 24 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे से झम्मनलाल मंदिर,सासनी गेट से प्रारंभ होकर मधुवन गेस्ट हाउस तक जाएगी जिसका शुभारम्भ शहर के प्रमुख संत स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के कर कमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। शिव विवाह एवं अन्य कथा 25 अक्टूबर, श्री राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 26 अक्टूबर को तथा श्री राम विवाह 27 अक्टूबर को किया जायेगा। भरत चरित्र 28 अक्टूबर, हनुमान चरित्र 29 अक्टूबर को मिलन राज गद्दी 30 अक्टूबर को मनाने के पश्चात आयोजन का समापन 31 अक्टूबर को हवन एवं भंडारा प्रसादी के साथ किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन का लाभ दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले सनातन प्रेमियों को प्राप्त कराने हेतु सीधा प्रसारण यू ट्यूब चैनल सोनू पंडित जी अलीगढ 7854 के माध्यम से किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सुमित, मनोज, आकाश, दीपक, अंकुश, केशव, बॉबी, रोहित, मोहित, श्रीमती गीता माता जी, अमन मिश्रा, अंशु आदि लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

Vplnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *