माँ पीताम्बरा पीठ में हुआ विघ्न विनायक भगवान गणेश जी का पूजन
अलीगढ़ न्यूज़: माँ पीताम्बरा पीठ माँ बगलामुखी मंदिर तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड अलीगढ़ में बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी में भगवान गणेश जी पूजन व पंचांग पीठ एवं नवग्रह पीठ सर्वतोभद्र मंडल चौषठयोगिनी क्षेत्रपाल एवं सभी पीठों का पूजन एवं महामृत्युंजयश्वर महादेव का पूजन अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्यों ने विधि विधान से सम्पन्न करवाया।
अवस्थी ज्योतिष संस्थान के आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने बताया कि भगवान गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय है दूर्वा घास चढ़ाने से भगवान गणेश जी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। विध्न विनायक भगवान गणपति जी की भव्य महाआरती हुई एवं प्रसाद वितरण हुआ।
मुख्य रूप से पं जावाहर लाल शर्मा, आचार्य बृजेश शर्मा, रजत शास्त्री, उमाकांत शास्त्री, अखिलेश शास्त्री, मंजू अवस्थी, मोनी वार्ष्णेय, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, उषा चौहान, सारांश अवस्थी एवं अन्य भक्तगण उपास्थित रहे।

