टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जांच और जागरूकता शिविरों का आयोजन
अलीगढ़: दिनांक 26 से 28 जून 2025 के मध्य जनपद अलीगढ़ में क्षय रोग (टीबी) मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से विभिन्न स्थलों पर टीबी जांच शिविरों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं पोषण वितरण गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कार्यस्थलों, बस्तियों और सामुदायिक स्थलों पर जाकर लोगों को टीबी के लक्षणों, जांच एवं उपचार संबंधी जानकारियाँ दी गईं और संदिग्ध व्यक्तियों को आवश्यक जांच हेतु बलगम डिब्बियाँ तथा एक्स-रे के लिए संदर्भित किया गया।
स्वास्थ्य शिविरों का विवरण (दिनांक 26 से 28 जून 2025):
फेयर एक्सपोर्ट प्रा. लि., अमरपुर कोंडाला
153 लोगों की स्क्रीनिंग
153 की एचआईवी व सिफलिस जांच
12 को बलगम डिब्बी, 12 को एक्स-रे हेतु मलखान सिंह चिकित्सालय भेजा गया
उपस्थित: डॉ. एम.एस. अंसारी, डॉ. अतुल, अवनेन्द्र कुमार (टीबी यूनिट अवलोकनकर्ता), भुवनेश कुमार (टीबी पर्यवेक्षक), सैयद मसूद अली, हरेंद्र कुमार, वैभव कुमार
एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज़, तालसपुर
71 की स्क्रीनिंग
71 की एचआईवी एवं सिफलिस जांच
6 को बलगम जांच, एक्स-रे हेतु संदर्भन
उपस्थित: सतेंद्र कुमार, अजय चौहान, राजवीर सिंह, डॉ. संदीप, रविंद्र कुमार, श्री दानियल, श्री पवन पांडे
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कासिमपुर
क्षय रोग एवं एचआईवी जांच शिविर का आयोजन
चंद्रा बिल्डिंग, सराय रहमान
लक्षणयुक्त लोगों से नमूने एकत्र किए गए
उपस्थित: देश दीपक, पूनम तोमर, शबाना परवीन, अंजू (आशा)
अल अम्मार फ्रोजन प्रा. लि., अमरपुर कोंडाला
59 की स्क्रीनिंग | 59 की एचआईवी जांच
4 को बलगम डिब्बी, 3 को एक्स-रे हेतु भेजा गया
उपस्थित: डॉ. अंसारी, डॉ. अतुल, अवनेन्द्र कुमार, भुवनेश कुमार, रामवीर सिंह, वैभव कुमार
अलाना फ्रोजन प्रा. लि., तालसपुर खुर्द
53 की स्क्रीनिंग | 53 की एचआईवी जांच
5 को बलगम डिब्बी, 2 को एक्स-रे हेतु भेजा गया
उपस्थित: डॉ. अंसारी, डॉ. अतुल, सीमा भारती, पुष्पेंद्र सिंह, वैभव कुमार
टीबी यूनिट छर्रा अंतर्गत शिवपुरी मलिन बस्ती
7 को बलगम डिब्बी, 8 को एक्स-रे हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया
उपस्थित: सुरेन्द्र कुमार, मुकेश शर्मा
काज़ीपाड़ा (टप्पल)
32 की स्क्रीनिंग
2 को बलगम डिब्बी, 1 को एक्स-रे हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया
उपस्थित: रणवीर सिंह, अंजुम (आशा)
जीवनगढ़
संदिग्धों को बलगम व एक्स-रे जांच हेतु भेजा गया
उपस्थित: संजय सिंह, आदिल अहमद, हेमलता, आशा कार्यकर्ता
सावियो नवजीवन अनाथालय
सभी बच्चों की जांच
4 बच्चों को नाट जांच हेतु फाल्कन ट्यूब प्रदान की गई
टीबी यूनिट हरदुआगंज (क्यूब रूट्स फाउंडेशन के सहयोग से)
38 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित
उपस्थित: चिकित्सा अधिकारी, बीसीपीएम, एसटीएस
अन्य जन-जागरूकता गतिविधियाँ:
ननऊ फल मंडी: एसटीएस पंकज, जिला समन्वयक पीयूष अग्रवाल द्वारा
फिरदौस नगर (झुग्गी क्षेत्र): एसटीएस अज़हरुद्दीन, टीबीएचवी शशांक, धर्मेंद्र सिंह द्वारा जागरूकता
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा:
“क्षय रोग उन्मूलन के इस अभियान में विभाग द्वारा घर-घर पहुँचने का प्रयास हो रहा है।”
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा बोले:
“सभी संबंधित इकाइयों और विभागीय टीमों के सहयोग से जनपद क्षयरोग नियंत्रण की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।”
जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री सतेंद्र कुमार ने कहा:
“हमारा उद्देश्य है कि क्षय रोग की जानकारी, जांच और उपचार की सेवाएं हर मजदूर, हर नागरिक और हर परिवार तक पहुँचें। यह अभियान तभी सफल होगा जब हम फैक्ट्री, खेत, बस्ती और गली — हर स्थान तक पहुँचें और हर संभावित मरीज को समय रहते उपचार से जोड़ें।”
टीबी हारेगा, देश जीतेगा!
#टीबी_मुक्त_भारत #अलीगढ़_बने_टीबी_मुक्त
“हर फैक्ट्री, हर बस्ती – टीबी से आज़ादी तक की यात्रा!”

