टीबी मुक्त भारत अभियान: शहर में कई स्थानों पर टीबी एवं एचआईवी स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

टीबी मुक्त भारत अभियान: शहर में कई स्थानों पर टीबी एवं एचआईवी स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

 

टीबी मुक्त भारत अभियान: शहर में कई स्थानों पर टीबी एवं एचआईवी स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन

अलीगढ़, 25 जून 2025: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग से आज जनपद अलीगढ़ की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, डेयरियों, नगरीय क्षेत्रों तथा झुग्गी बस्तियों में टीबी एवं एचआईवी जांच हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य समुदाय में संभावित क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें समय से निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

🔹 वंडर सीमेंट लिमिटेड, सोमना (गभाना)
▪️ कुल स्क्रीनिंग – 81 व्यक्ति
▪️ 07 लोग एक्स-रे हेतु सीएचसी गभाना रेफर
▪️ 09 व्यक्तियों को बलगम परीक्षण हेतु नाट कंटेनर वितरित

🔹 बसेरा प्रोजेक्ट्स एंड डेयरी
▪️ कुल स्क्रीनिंग – 72 व्यक्ति
▪️ 72 लोगों की एचआईवी जांच
▪️ 08 संभावित लोगों को बलगम की डिब्बियाँ वितरित
▪️ 02 लोग एक्स-रे हेतु सीएचसी इगलास रेफर

🔹 गंगा डेयरी, अतरौली
▪️ कुल स्क्रीनिंग – 55 व्यक्ति
▪️ 25 संभावितों को बलगम की डिब्बियाँ
▪️ 35 लोगों की एचआईवी एवं सिफलिस जांच, जिसमें 1 संभावित एचआईवी रोगी चिन्हित

🔹 एल. डी. गोयल इंडस्ट्रीज, टलानगरी, हरदुआगंज
▪️ स्क्रीनिंग – 51 व्यक्ति
▪️ एचआईवी जांच – 51 व्यक्ति
▪️ 07 व्यक्तियों को बलगम परीक्षण हेतु डिब्बी वितरित

🔹 चंदनिया, प्रशांत नगर
▪️ टीबी के लक्षणों की जानकारी दी गई
▪️ संदिग्धों को बलगम की डिब्बियाँ वितरित एवं एक्स-रे के लिए रेफर किया गया

🔹 टीयू जेएनएमसी धोरा क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में
▪️ स्थानीय निवासियों को टीबी रोग के लक्षण, जांच व उपचार के संबंध में जागरूक किया गया।
▪️ टीबी की प्रारंभिक पहचान एवं निःशुल्क सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।
▪️ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क कर जागरूकता फैलाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों, बस्तियों एवं झुग्गियों में आयोजित ऐसे शिविर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति टीबी जांच और उपचार से वंचित न रहे। हमारा प्रयास है कि हर श्रमिक, हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचे।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि सक्रिय खोज के माध्यम से संभावित रोगियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें समुचित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। विभाग की समर्पित टीम निरंतर कार्यरत है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री सतेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद में ‘टीबी मुक्त भारत’ लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु हम अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं। विभाग, औद्योगिक संस्थानों और स्थानीय समुदायों का सहयोग सराहनीय है।

Vplnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *