Indian Paediatric Academy Archives - VPL News https://www.vplnews.com/tag/indian-paediatric-academy/ Aligarh News | Local News | Hathras News | Crime News | Latest News | Breaking News | Headlines Sat, 21 Mar 2026 18:12:49 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/www.vplnews.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-site.png?fit=32%2C32&ssl=1 Indian Paediatric Academy Archives - VPL News https://www.vplnews.com/tag/indian-paediatric-academy/ 32 32 211219479 भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/ https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/#respond Sat, 21 Mar 2026 18:12:49 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2536 अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शनिवार को डाउन सिंड्रोम दिवस पर

The post भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शनिवार को डाउन सिंड्रोम दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रामघाट रोड स्थित डॉ अनूप कुमार के अवंतिका न्यूरो क्लिनिक पर किया गया।

अकादमी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल ने बताया कि डाउन सिंड्रोम न्यूरो विकास संबंधित एक डिसऑर्डर है जो कि बच्चे को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित कर सकता है। यह डिसऑर्डर व्यक्ति के लिए सामाजिक मेलजोल और संपर्क को चुनौतीपूर्ण बनाता है। सचिव डॉ अभिषेक शर्मा ने बताया कि यह दिवस प्रति वर्ष विश्व भर में मनाया जाने वाला एक जागरूकता कार्यक्रम है। यह दिवस डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त व्यक्ति को बेहतर देखरेख संबंधित सहायता और उन्नत स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता को दर्शाता है।

काउंसलर डॉ वाई के द्विवेदी ने डाउन सिंड्रोम से ग्रस्त बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने का आहवान किया। इस कार्यक्रम में इस डिसऑर्डर से ग्रस्त कुछ बच्चों को भी सम्मिलित कर आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए। बच्चों के परिवारजनों को भी स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर अलीगढ़ जनपद के विख्यात बाल रोग विशेषज्ञों में डॉ चित्तरंजन सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ रवि सूद, डॉ राजीव सिंघल, डॉ रोहित वार्ष्णेय, डॉ अनूप कुमार, डॉ आरुषि महेश्वरी इत्यादि ने परिवारजनों के मन की भ्रांतियों का समाधान किया।

The post भारतीय शिशु अकादमी ने डाउन सिंड्रोम दिवस पर भ्रांतियों को किया दूर appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2536-2indian-paediatric-academy-dispels-myths-on-down-syndrome-day/feed/ 0 2536