विज्ञान - स्वास्थ्य Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/science-health/ Aligarh News | Local News | Hathras News | Crime News | Latest News | Breaking News | Headlines Sun, 22 Feb 2026 16:24:09 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/www.vplnews.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-site.png?fit=32%2C32&ssl=1 विज्ञान - स्वास्थ्य Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/science-health/ 32 32 211219479 नामचीन चिकित्सकों ने 400 से अधिक मरीजों को दिया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श https://www.vplnews.com/2530-2renowned-doctors-provided-free-health-consultation-to-more-than-400-patients/ https://www.vplnews.com/2530-2renowned-doctors-provided-free-health-consultation-to-more-than-400-patients/#respond Sun, 22 Feb 2026 16:24:09 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2530 अलीगढ़ न्यूज़: रामघाट रोड स्थित डॉ पन्नालाल हॉस्पिटल में अलीगढ़ जनपद के मशहूर बाल रोग

The post नामचीन चिकित्सकों ने 400 से अधिक मरीजों को दिया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: रामघाट रोड स्थित डॉ पन्नालाल हॉस्पिटल में अलीगढ़ जनपद के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ स्वर्गीय डॉक्टर जी0पी0 लाल जी की पुण्यतिथि पर भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा, पन्नालाल हॉस्पिटल एवं इनरव्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नि:शुल्क परामर्श एवं अधिकतम रियायती दरों पर मरीजों की जॉच की गई।

शिविर का उद्घाटन श्रीमती सुमन लाल के करकमलों द्वारा किया गया। शिविर में डॉक्टरों से नि:शुल्क परामर्श लेने के लिए प्रातः 11 बजे से भीड़ जुटने लगी और शाम 5 बजे तक लगभग 400 से ज्यादा मरीजों ने इसका लाभ उठाया। शिविर में शहर के तमाम नामचीन चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

इस मौके पर डॉ ललित माहेश्वरी, डॉ पीयूष वार्ष्णेय, डॉ महेश श्रीवास्तव, डॉ संगीता सिन्हा, डॉ ललित मोहन अग्रवाल, डॉ डी के अग्रवाल, डॉ वाई के द्विवेदी, डॉ आलोक कुलश्रेष्ठ, डॉ संजीव कुमार, डॉ धीरेंद्र ज्ञान, डॉ विक्रम ज्ञान, डॉ सुरभि अग्रवाल, डॉ यूसुफ सिद्दीकी, डॉ प्रदीप बंसल, डॉ अनूप कुमार, डॉ नीलम मंधार, डॉ रोहित वार्ष्णेय, डॉ उजमा फिरदौस इत्यादि उपस्थित रहे।

The post नामचीन चिकित्सकों ने 400 से अधिक मरीजों को दिया नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2530-2renowned-doctors-provided-free-health-consultation-to-more-than-400-patients/feed/ 0 2530
भारतीय शिशु अकादमी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन https://www.vplnews.com/2519-2indian-childrens-academy-organizes-health-camp/ https://www.vplnews.com/2519-2indian-childrens-academy-organizes-health-camp/#respond Fri, 13 Feb 2026 17:02:51 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2519 अलीगढ़ न्यूज़: विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस पर भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शुक्रवार

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: विश्व एनीमिया जागरूकता दिवस पर भारतीय शिशु अकादमी की अलीगढ़ शाखा द्वारा शुक्रवार को एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कालेज में किया गया।

शिविर में किशोरावस्था आयु की लगभग 80 छात्राओं की खून की जांच की गई। ज्यादातर छात्राओं में खून की कमी पाई गई। जिसके लिए उन्हें नि:शुल्क परामर्श दिया गया और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। छात्राओं को एनीमिया से बचाव के उपाय तथा खानपीन के महत्व के बारे में विशेषज्ञों द्वारा प्रकाश डाला गया।

शिविर में अकादमी के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बंसल, सचिव डॉ अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ नीलम मंधार, डॉ वाई के द्विवेदी, डॉ शिवाली सिंह, डॉ रोहित वार्ष्णेय तथा डॉ अनूप कुमार मौजूद रहे। शिविर का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रियंका जैन द्वारा किया गया।

The post भारतीय शिशु अकादमी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2519-2indian-childrens-academy-organizes-health-camp/feed/ 0 2519
क्षय रोग उन्मूलन के लिए दो दिवसीय पर्यवेक्षणीय समीक्षा सम्पन्न https://www.vplnews.com/2494-2-two-day-observational-review-for-tuberculosis-eradication-concludes/ https://www.vplnews.com/2494-2-two-day-observational-review-for-tuberculosis-eradication-concludes/#respond Sat, 20 Sep 2025 12:20:29 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2494 अलीगढ़, 20 सितम्बर 2025: क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से

The post क्षय रोग उन्मूलन के लिए दो दिवसीय पर्यवेक्षणीय समीक्षा सम्पन्न appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 20 सितम्बर 2025: क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 19 एवं 20 सितम्बर 2025 को इंटरमीडिएट रेफरेंस लेबोरेटरी (आई.आर.एल.) एवं स्टेट टी.बी. ट्रेनिंग एंड डेमोंस्ट्रेशन सेन्टर (एस.टी.डी.सी.), आगरा की टीम द्वारा अलीगढ़ जनपद में दो दिवसीय ऑन-साइट मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण दौरा सम्पन्न किया गया।

इस दौरान टीम में डॉ. अविजीत कुमार अवस्थी (माइक्रोबायोलॉजिस्ट, आई.आर.एल.-एस.टी.डी.सी. आगरा), डॉ. अरविंद ए (डब्ल्यू.एच.ओ. परामर्शदाता, अलीगढ़), श्री मनकेश शर्मा (एक्स-रे तकनीशियन, एस.टी.डी.सी. आगरा), श्री परमेंद्र सिंह (बी.सी.जी. तकनीशियन, एस.टी.डी.सी. आगरा), श्री गजेन्द्र बंसल (प्रयोगशाला तकनीशियन, आई.आर.एल.-एस.टी.डी.सी. आगरा) एवं श्री मैसर खान (वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन, आई.आर.एल.-एस.टी.डी.सी. आगरा) शामिल रहे।

टीम ने जिला अलीगढ़ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अलीगढ़ टी.बी. मुक्त भारत अभियान 2025 की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिले ने 103 प्रतिशत नोटिफिकेशन प्राप्त किया है। 96 प्रतिशत रोगियों की पुष्टि (बैक्टीरियोलॉजिकल कन्फर्मेशन) के साथ परीक्षण परिणाम उपलब्ध हैं। टप्पल, खैर, जवान एवं डी.डी.यू. स्थित टी.बी. परीक्षण प्रयोगशालाओं का बुनियादी ढाँचा संतोषजनक पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि “अलीगढ़ जनपद क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में लगातार उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम समर्पण के साथ कार्य कर रही है और हमें विश्वास है कि हम वर्ष 2025 तक प्रधानमंत्री जी के ‘टी.बी. मुक्त भारत’ के संकल्प को अवश्य पूरा करेंगे।”

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा कि “जिले में सभी टी.बी. इकाइयाँ पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं। दवा वितरण, रोगियों की देखभाल तथा समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। यह सफलता टीम भावना और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”

टीम ने आशा व्यक्त की कि जिला अलीगढ़ का यह उत्साह एवं समर्पण निश्चित रूप से वर्ष 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा। अंत में यह भी उल्लेखनीय है कि इस टीम के साथ भृमण के दौरान फील्ड में डॉ. सुमित वार्ष्णेय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

The post क्षय रोग उन्मूलन के लिए दो दिवसीय पर्यवेक्षणीय समीक्षा सम्पन्न appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2494-2-two-day-observational-review-for-tuberculosis-eradication-concludes/feed/ 0 2494
जे०एन० मेडिकल कॉलेज में NTEP कोर कमेटी की दूसरी त्रैमासिक समीक्षा बैठक https://www.vplnews.com/2486-22nd-quarterly-review-meeting-of-ntep-core-committee-held-at-j-n-medical-college/ https://www.vplnews.com/2486-22nd-quarterly-review-meeting-of-ntep-core-committee-held-at-j-n-medical-college/#respond Tue, 02 Sep 2025 16:08:06 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2486 अलीगढ़ – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत कोर कमेटी की दूसरी त्रैमासिक समीक्षा बैठक

The post जे०एन० मेडिकल कॉलेज में NTEP कोर कमेटी की दूसरी त्रैमासिक समीक्षा बैठक appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत कोर कमेटी की दूसरी त्रैमासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जे.एन. मेडिकल कॉलेज, ए.एम.यू. अलीगढ़ के टीबी विभाग स्थित मीटिंग हॉल में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता टीबी विभाग के चेयरमैन प्रो. शमीम अहमद ने की। सहायक प्रोफेसर डॉ. नफीस अहमद ने मेडिकल कॉलेज की प्रस्तुतियाँ दीं तथा अब तक किए गए कार्यों व कॉलेज के योगदान पर प्रकाश डाला।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बैठक में बताया कि जनपद में माइक्रोस्कोपी सेवाएँ चरणबद्ध तरीके से बंद कर दी गई हैं और सभी संभावित क्षय रोगियों का नाट (NAAT) परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज से अपेक्षा व्यक्त की कि नाट मशीनों का 100% उपयोग किया जाए ताकि दवा-प्रतिरोधी क्षय रोग (DR-TB) की समय पर पहचान हो सके।

WHO कंसल्टेंट डॉ. अरविंद अकसामी ने निक्षय पोर्टल में हुए नवीन बदलावों एवं आगे की रणनीति के विषय में जानकारी दी और विभागाध्यक्षों का संवेदीकरण किया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मेडिकल कॉलेज में टीबी क्लिनिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। मेडिकल छात्रों एवं रेज़िडेंट्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।अनुसंधान कार्य और पब्लिकेशन को प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज मिलकर समुदाय में जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करेंगे।

बैठक में डॉ. अतिया रोशन, डॉ. शामिया किरमानी, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री सतेन्द्र कुमार, डीपीटीसी श्री नईम अहमद, डॉ. सुमित वार्ष्णेय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट श्री रवि राजपूत सहित अन्य फैकल्टी सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इस कोर कमेटी बैठक से यह संदेश गया कि मेडिकल कॉलेज और जिला स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से जनपद अलीगढ़ में टीबी उन्मूलन को गति मिल रही है।

The post जे०एन० मेडिकल कॉलेज में NTEP कोर कमेटी की दूसरी त्रैमासिक समीक्षा बैठक appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2486-22nd-quarterly-review-meeting-of-ntep-core-committee-held-at-j-n-medical-college/feed/ 0 2486
अलीगढ़: क्षय रोग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन https://www.vplnews.com/2463-2aligarh-tuberculosis-training-workshop-organized/ https://www.vplnews.com/2463-2aligarh-tuberculosis-training-workshop-organized/#respond Fri, 22 Aug 2025 12:41:44 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2463 अलीगढ़, 22 अगस्त 2025: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी के निर्देशन में आज मलखान

The post अलीगढ़: क्षय रोग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 22 अगस्त 2025: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी के निर्देशन में आज मलखान सिंह जिला अस्पताल सभागार, अलीगढ़ में एक दिवसीय रोग (टीबी) प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिले के एसटीएलएस एवं लैब टेक्नीशियनों (LTs) को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) से संबन्धित नवीनतम जानकारियाँ एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण का संचालन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सलाहकार डॉ. अरविन्द आकसामी द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुमित वार्ष्णेय, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय ने की।

प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु –
टीबी की समय पर पहचान एवं नोटिफिकेशन

रोगियों की सही जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना

सामुदायिक जागरूकता प्रसार पर बल

निक्षय पोर्टल में हालिया बदलाव पर जानकारी :

रोगियों की रियल-टाइम ट्रैकिंग

उपचार अनुपालन निगरानी

रिपोर्टिंग प्रणाली में सरलता

DBT भुगतान व्यवस्था में सुधार

नई योजनाएं –
निक्षय मित्र पहल : रोगियों को पोषण, आर्थिक व सामाजिक सहयोग

समुदाय आधारित DR-TB प्रबंधन

टीबी चैंपियन्स की भूमिका का सुदृढ़ीकरण

नई प्रोत्साहन योजनाएँ एवं निक्षय पोषण सहायता का सरलीकरण

अधिकारियों के विचार –
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा –
“टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में基层 स्तर के स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण से उनकी कार्यकुशलता और बढ़ेगी।”

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा –
“टीबी नियंत्रण में जिले में निरंतर प्रगति हो रही है। इस तरह के प्रशिक्षण हमारे प्रयासों को और मजबूत करते हैं।”

कार्यशाला अध्यक्ष डॉ. सुमित वार्ष्णेय ने कहा –
“टीबी नियंत्रण में लैब तकनीशियनों और एसटीएलएस की भूमिका सबसे अहम है, क्योंकि सही समय पर जांच रिपोर्ट आना ही रोगी के उपचार की दिशा तय करता है। इस प्रशिक्षण से तकनीकी और व्यवहारिक कार्यकुशलता में सुधार होगा।”

WHO सलाहकार डॉ. अरविन्द आकसामी ने कहा –
“टीबी से लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार समय पर जांच और पूर्ण उपचार है। आज का प्रशिक्षण स्वास्थ्यकर्मियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।”

जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री सतेंद्र कुमार ने बताया –
“निक्षय पोर्टल के बदलाव और नई योजनाओं की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों को जमीनी कार्यों में और सक्षम बनाएगी।”

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post अलीगढ़: क्षय रोग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2463-2aligarh-tuberculosis-training-workshop-organized/feed/ 0 2463
ईंट भट्टा श्रमिकों को टीबी के प्रति किया जागरूक https://www.vplnews.com/2439-2brick-kiln-workers-made-aware-about-tb/ https://www.vplnews.com/2439-2brick-kiln-workers-made-aware-about-tb/#respond Wed, 18 Jun 2025 17:16:23 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2439 अलीगढ़ न्यूज़: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को गति

The post ईंट भट्टा श्रमिकों को टीबी के प्रति किया जागरूक appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़: राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने हेतु अलीगढ़ जिले के विभिन्न ईंट भट्टों पर जाकर विशेष टीबी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

टीबी नियंत्रण टीम द्वारा संभावित लक्षणयुक्त श्रमिकों की पहचान की गई एवं उन्हें निःशुल्क जांच और उपचार हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही, भट्टा मालिकों को भी टीबी के लक्षण, उपचार और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि ईंट भट्टों जैसे कठिन श्रम स्थल पर कार्यरत श्रमिक अक्सर स्वास्थ्य सेवाओं से दूर रह जाते हैं। ऐसे स्थानों पर जाकर स्क्रीनिंग करना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि समय पर संभावित मरीजों की पहचान कर इलाज शुरू किया जा सके। यह अभियान जनपद में टीबी नियंत्रण की दिशा में एक ठोस कदम है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा कि ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिकों को टीबी की आशंका अधिक होती है। समय पर जांच, निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता के माध्यम से उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर लौटाया जा सकता है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने बताया कि
इस अभियान के माध्यम से हम ऐसे संवेदनशील वर्गों तक पहुंच बना रहे हैं जो सामान्यतः स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। भट्टा मालिकों ने भी टीबी जागरूकता में सक्रिय सहयोग दिया, जिससे संभावित मरीजों को चिन्हित करना और भी आसान हुआ।

साथ ही जनता से अपील की गई कि यदि दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन में गिरावट या रात में पसीना आता है — तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क टीबी जांच अवश्य कराएं।

#TBMuktBharat #AligarhFightsTB #NikshayPoshanYojana #StopTB #ActiveCaseFinding

The post ईंट भट्टा श्रमिकों को टीबी के प्रति किया जागरूक appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2439-2brick-kiln-workers-made-aware-about-tb/feed/ 0 2439
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण https://www.vplnews.com/2431-2distribution-of-nutrition-packets-to-50-tuberculosis-patients-under-prime-minister-tb-free-india-campaign/ https://www.vplnews.com/2431-2distribution-of-nutrition-packets-to-50-tuberculosis-patients-under-prime-minister-tb-free-india-campaign/#respond Tue, 10 Jun 2025 17:34:05 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2431 अलीगढ़, 10 जून 2025: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज विकास भवन, अलीगढ़

The post प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 10 जून 2025: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज विकास भवन, अलीगढ़ के सभागार में पशुपालन विभाग द्वारा गोद लिए गए 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी श्री आलोक आर्या ने की, जबकि आयोजन का नेतृत्व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा, तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक (टीबी) श्री सतेंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री आलोक आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक है। पशुपालन विभाग द्वारा गोद लिए गए क्षय रोगियों के लिए पोषण पोटली का वितरण एक अनुकरणीय पहल है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पशुधन की सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी है। क्षय रोगियों को पोषण सहयोग देकर हम उनकी स्वस्थ जीवन यात्रा में भागीदार बन रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि पोषण, टीबी जैसी बीमारी से लड़ने की सबसे पहली आवश्यकता है। ऐसे प्रयासों से रोगी जल्दी स्वस्थ होते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि गोद लिए गए टीबी रोगियों को नियमित पोषण सहायता प्रदान करना उनके उपचार में सहायक सिद्ध होता है। अन्य विभाग भी इससे प्रेरणा लेकर ऐसे कार्यों में भागीदारी निभाएं।

जिला कार्यक्रम समन्वयक (टीबी) श्री सतेंद्र कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर विभाग प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़े और टीबी रोगियों को अपनाकर उन्हें पोषण, दवा और मनोबल के स्तर पर सहयोग दें। पशु विभाग का यह योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में पशुपालन विभाग व जिला क्षु रोग कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी गोद लिए क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।

The post प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2431-2distribution-of-nutrition-packets-to-50-tuberculosis-patients-under-prime-minister-tb-free-india-campaign/feed/ 0 2431
दशहरे के अवसर पर 200 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित  https://www.vplnews.com/2418-2on-the-occasion-of-dussehra-nutritious-food-was-distributed-to-200-tb-patients/ https://www.vplnews.com/2418-2on-the-occasion-of-dussehra-nutritious-food-was-distributed-to-200-tb-patients/#respond Thu, 05 Jun 2025 13:56:48 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2418 अलीगढ़: दशहरे के पावन पर्व पर बसेरा डेरी प्रोडक्ट द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते

The post दशहरे के अवसर पर 200 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित  appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़: दशहरे के पावन पर्व पर बसेरा डेरी प्रोडक्ट द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए 200 क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरित किया गया। यह कार्यक्रम बसेरा डेरी प्रोडक्ट प्लांट, बेसवाँ (अलीगढ़) में आयोजित किया गया।

आयोजन में बसेरा डेरी प्रोडक्ट के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल द्वारा स्वयं मरीजों को पोषण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर उन्होंने संस्था की ओर से भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ पोषण सहयोग देना उनकी शीघ्र रिकवरी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। निजी क्षेत्र की सहभागिता से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य और अधिक सशक्त होता है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा कि बसेरा डेरी द्वारा किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजनों से न केवल मरीजों को लाभ मिलता है, बल्कि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने कहा कि टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराना केवल एक सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। बसेरा डेरी प्रोजेक्ट ने सेवा और पर्व को जोड़कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम में प्रेमवीर सिंह (एसटीएस), अवनेन्द्र कुमार (एसटीएलएस), अरविंद कुमार (डीपीटीसी) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post दशहरे के अवसर पर 200 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित  appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2418-2on-the-occasion-of-dussehra-nutritious-food-was-distributed-to-200-tb-patients/feed/ 0 2418
टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित https://www.vplnews.com/2395-2-under-the-campaign-tb-will-lose-the-country-will-win-nutrition-packets-were-distributed-to-100-tb-patients/ https://www.vplnews.com/2395-2-under-the-campaign-tb-will-lose-the-country-will-win-nutrition-packets-were-distributed-to-100-tb-patients/#respond Mon, 02 Jun 2025 15:56:17 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2395 अलीगढ़: “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान के अंतर्गत  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ईदगाह रोड, शहजामल

The post टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़: “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” अभियान के अंतर्गत  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ईदगाह रोड, शहजामल (डबल पानी की टंकी) पर 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण के माध्यम से शीघ्र स्वस्थ होने में मदद देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर कार्य करना होगा। पोषण, परामर्श और सम्मान – ये तीनों चीज़ें टीबी मरीजों के लिए संजीवनी का काम करती हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि जिले में टीबी उन्मूलन के लिए ग्राम पंचायत से लेकर शहरी वार्डों तक सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाया जा रहा है। पोषण पोटली वितरण जैसे कार्यक्रम मरीजों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उनके शीघ्र उपचार में सहायक होते हैं।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने कहा, “स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है। टीबी मरीजों को समय से उपचार के साथ-साथ पौष्टिक भोजन मिले, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में शहजामल क्षेत्र में यह प्रयास एक मिसाल बनेगा।”

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती गौरी आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष जी, श्री देवेन्द्र सैनी, श्री विजेंद्र सैनी, और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शहरी पीएचसी प्रभारी डॉ. ऋचा गुप्ता, वैभव गौतम, मोहन सिंगल, राजवीर सिंह, खगेंद्र शर्मा, अजय मिलन, रविंद्र कुमार हरकुट आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प के साथ किया गया।

The post टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2395-2-under-the-campaign-tb-will-lose-the-country-will-win-nutrition-packets-were-distributed-to-100-tb-patients/feed/ 0 2395
क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली https://www.vplnews.com/2383-2nutrition-packets-distributed-to-tuberculosis-patients/ https://www.vplnews.com/2383-2nutrition-packets-distributed-to-tuberculosis-patients/#respond Wed, 28 May 2025 09:31:45 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2383 अलीगढ़ 28 मई 2025: विकास भवन सभागार, अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रखर कुमार

The post क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ 28 मई 2025: विकास भवन सभागार, अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रखर कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में टीबी रोगियों के पोषण स्तर को सशक्त बनाने हेतु पोषण पोटलियों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रखर कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “कुपोषण, टीबी रोग की गंभीरता को बढ़ाता है, इसलिए पोषण युक्त आहार की उपलब्धता, टीबी उन्मूलन के प्रयासों की एक अनिवार्य कड़ी है। जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है।”

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने पोषण पोटली वितरण की नियमितता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सभी टीबी रोगियों को समयबद्ध लाभ देने की बात कही।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि जनपद में क्षय रोग उन्मूलन हेतु बहुस्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें पोषण पोटली एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि “स्वस्थ शरीर, उपचार की गति को तीव्र करता है और रोगी के आत्मबल को भी सुदृढ़ करता है।”

कार्यक्रम में डिप्टी डीटीओ डॉ. इमरान सिद्दीकी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि”हमारा लक्ष्य केवल टीबी रोग का उपचार नहीं, बल्कि रोगी को सामाजिक, मानसिक व पोषण स्तर पर पूर्ण रूप से स्वस्थ करना है। पोषण पोटली के माध्यम से हम हर जरूरतमंद तक यह संदेश पहुंचा रहे हैं कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग उनके साथ खड़ा है।”

कार्यक्रम की रूपरेखा जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री सतेंद्र कुमार व पीयूष सेंगर द्वारा तैयार की गई, जिन्होंने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था एवं समन्वय सफलतापूर्वक किया। श्री सतेंद्र कुमार ने कहा कि “पोषण और उपचार एक-दूसरे के पूरक हैं। हम ग्राम स्तर तक यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी क्षय रोगी पोषण के अभाव में पीछे न रह जाए।”

कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारियों द्वारा टीबी रोगियों को पोषण पोटलियाँ वितरित की गईं। लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

The post क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2383-2nutrition-packets-distributed-to-tuberculosis-patients/feed/ 0 2383