शिक्षा Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/education/ Aligarh News | Local News | Hathras News | Crime News | Latest News | Breaking News | Headlines Thu, 28 Aug 2025 04:27:15 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/www.vplnews.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-site.png?fit=32%2C32&ssl=1 शिक्षा Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/education/ 32 32 211219479 एएमयू: प्रोफेसर विभा शर्मा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित https://www.vplnews.com/2480-2amus-prof-vibha-sharma-selected-for-the-prestigious-national-teacher-award-2025/ https://www.vplnews.com/2480-2amus-prof-vibha-sharma-selected-for-the-prestigious-national-teacher-award-2025/#respond Thu, 28 Aug 2025 04:25:46 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2480 अलीगढ़, 26 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कला संकाय के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा

The post एएमयू: प्रोफेसर विभा शर्मा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 26 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कला संकाय के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक शिक्षकों को प्रदान किया जाता है।

प्रो. विभा शर्मा को यह पुरस्कार आगामी 5 सितंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रो. शर्मा देशभर से चुने गए 21 शिक्षकों में से एक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त होगा।

यह पुरस्कार भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जिसमें प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और 50 हजार का नकद पुरस्कार शामिल है। प्रो. शर्मा, जो एएमयू में जनसंपर्क प्रभारी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं, ने एक कुशल शिक्षिका और प्रशासक के रूप में विश्वविद्यालय को गर्वित किया है।

एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल प्रो. विभा शर्मा की प्रतिबद्धता और विद्वता का प्रमाण है, बल्कि यह एएमयू के उस संकल्प को भी दर्शाता है जो शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है। उन्होंने प्रो. शर्मा के मूक्स और स्वेयम पाठ्यक्रमों के डिजाइन में योगदान और नाटक तथा रंगमंच अध्ययन में विशेषज्ञता की भी प्रशंसा की।

सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खान ने इस उपलब्धि को एएमयू के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की उस मजबूत शैक्षणिक संस्कृति का प्रमाण है, जो उत्कृष्ट शिक्षण और अनुसंधान को प्रोत्साहित करती है।

एएमयू रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान, आईपीएस, ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मान एएमयू के शिक्षकों को प्रेरित करते हैं कि वे और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचे और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दें। उन्होंने कहा कि संभवतः प्रो. शर्मा विश्वविद्यालय की पहली शिक्षिका हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।

कला संकाय के डीन, प्रो. टी.एन. सतीसन ने प्रो. शर्मा की शोध उपलब्धियों और नवोन्मेषी शिक्षण विधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी शिक्षण शैली और अनुसंधान छात्रों व सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उनका कार्य न केवल हमारे संकाय की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है, बल्कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी सुदृढ़ करता है।

अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. शाहीना तरन्नुम ने कहा कि प्रो. विभा शर्मा की यह उपलब्धि विभाग के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य के शिक्षण को उच्च अकादमिक मानकों के साथ जोड़ा है, जिससे हमारे शैक्षणिक वातावरण को अत्यधिक समृद्धि मिली है।

एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने कहा कि प्रो. शर्मा की मीडिया से संबंधित दक्षता ने विश्वविद्यालय की सार्वजनिक छवि को सशक्त किया है। उनका यह राष्ट्रीय सम्मान एएमयू की उपलब्धियों में एक और कीर्ति-चिन्ह जोड़ता है।

पूरे एएमयू समुदाय ने प्रो. विभा शर्मा को इस प्रेरणादायक और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। यह सम्मान देशभर के शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्तंभ बनकर उभरा है।

The post एएमयू: प्रोफेसर विभा शर्मा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2480-2amus-prof-vibha-sharma-selected-for-the-prestigious-national-teacher-award-2025/feed/ 0 2480
सबीरा हारिस ने कजाकिस्तान में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल https://www.vplnews.com/sabira-haris-won-two-gold-medals-at-the-asian-shooting-championship-in-kazakhstan/ https://www.vplnews.com/sabira-haris-won-two-gold-medals-at-the-asian-shooting-championship-in-kazakhstan/#respond Wed, 27 Aug 2025 16:10:02 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2477 अलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा बारहवीं की छात्रा सबीरा हरीस ने कजाकिस्तान में

The post सबीरा हारिस ने कजाकिस्तान में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा बारहवीं की छात्रा सबीरा हरीस ने कजाकिस्तान में मंगलवार को आयोजित 16वें एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

अपनी बेहतरीन कौशल और दृढ़ संकल्प के साथ, सबीरा ने व्यक्तिगत और टीम दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते और टूर्नामेंट के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में से एक बनकर उभरीं।

अंतिम मुकाबले में सबीरा ने छठवें स्थान से शुरूआत करते हुए 105 अंक हासिल किए, फिर लगातार मेहनत और लगन से शीर्ष स्थान हासिल कर सभी को चैंका दिया। उन्होंने भारत की अड्या कटियाल को पराजित किया, जो 113 अंकों के साथ टूर्नामेंट की अग्रणी और फेवरेट थीं।

सबीरा की यह जीत उनकी लगातार, दबाव में संयम और रणनीतिक बुद्धिमत्ता का परिणाम थी, जिसने उन्हें विजेता बनाया। यह जीत न केवल उनकी दृढ़ता को दर्शाती है, बल्कि खेल के वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा की बढ़ती उछाल को भी साबित करती है। टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक के रूप में इस जीत को याद किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे छात्र खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि सबीरा आगे भी विश्वविद्यालय और देश के लिए कई उपलब्धियां लाएंगी।

प्रो. एस. अमजद अली रिजवी, सचिव, विश्वविद्यालय खेल समिति ने कहा कि सबीरा की यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून का प्रमाण है। उन्होंने न केवल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है। वह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और सच्ची मिसाल हैं।

The post सबीरा हारिस ने कजाकिस्तान में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/sabira-haris-won-two-gold-medals-at-the-asian-shooting-championship-in-kazakhstan/feed/ 0 2477
एएमयू के एमबीए छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता द्वारा एंटी-रैगिंग का संदेश दिया https://www.vplnews.com/2474-2amu-mba-students-spread-anti-ragging-message-through-poster-competition/ https://www.vplnews.com/2474-2amu-mba-students-spread-anti-ragging-message-through-poster-competition/#respond Wed, 27 Aug 2025 14:59:37 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2474 अलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा देशभर में मनाए जा रहे

The post एएमयू के एमबीए छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता द्वारा एंटी-रैगिंग का संदेश दिया appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा देशभर में मनाए जा रहे एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय ‘रैगिंग से इनकार एवं रैगिंग के लिए शून्य सहनशीलता’, जिसका उद्देश्य रैगिंग के दुष्प्रभावों के प्रति छात्रों को जागरूक करना और विश्वविद्यालय परिसर को एक सुरक्षित और समावेशी वातावरण पैदा करना था।

कार्यक्रम में एमबीए के प्रथम और अंतिम वर्ष के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने रचनात्मकता और मौलिकता से भरपूर हस्तनिर्मित और डिजिटल पोस्टरों के माध्यम से रैगिंग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया और सकारात्मक संदेश दिया।

प्रतियोगिता के पोस्टरों का मूल्यांकन प्रो. वलीद अहमद अंसारी, प्रो. फेजा तबस्सुम आजमी, और डॉ. आसिफ अली सैयद द्वारा किया गया। पोस्टरों को विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता, दृश्य आकर्षण, संदेश की स्पष्टता और संपूर्ण प्रभाव जैसे मापदंडों के आधार पर परखा गया।

तान्या सक्सेना (एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, अंतिम वर्ष) ने हैंडमेड श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिशा जहीर (एमबीए, प्रथम वर्ष) ने डिजिटल श्रेणी में बाजी मारी, जबकि अरीना आलम (एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, प्रथम वर्ष) को ‘जजेज स्पेशल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. सलमा अहमद के निर्देशन में किया गया। उन्होंने छात्रों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की और कहा कि विभाग सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के निर्देशों के अनुरूप रैगिंग-मुक्त परिसर बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

The post एएमयू के एमबीए छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता द्वारा एंटी-रैगिंग का संदेश दिया appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2474-2amu-mba-students-spread-anti-ragging-message-through-poster-competition/feed/ 0 2474
एएमयू में ‘परिवार के लिए योग’ विषय पर तीसरा योग कार्यशाला प्रारंभ https://www.vplnews.com/2434-2third-yoga-workshop-on-yoga-for-family-begins-at-amu/ https://www.vplnews.com/2434-2third-yoga-workshop-on-yoga-for-family-begins-at-amu/#respond Tue, 10 Jun 2025 17:37:44 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2434 अलीगढ़ 10 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आज ‘परिवार के लिए

The post एएमयू में ‘परिवार के लिए योग’ विषय पर तीसरा योग कार्यशाला प्रारंभ appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ 10 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आज ‘परिवार के लिए योग’ विषय पर तीसरे योग कार्यशाला श्रृंखला की शुरुआत की गई। यह कार्यशाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों के अंतर्गत आयोजित की जा रही है और इसका आयोजन भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह सत्र सुबह 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया।

कार्यशाला संयोजक प्रो. ज़मीरुल्लाह खान ने मुख्य वक्ता डॉ. अरशद बारी का परिचय कराया। डॉ. बारी एक प्रख्यात खेल वैज्ञानिक हैं और उन्होंने योग के पारिवारिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने तथा समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में इसके लाभों पर एक सूचनाप्रद व्याख्यान दिया।

विधि संकाय के डीन प्रो. शकील अहमद ने योग के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए इसके जीवन परिवर्तक प्रभाव पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के नोडल अधिकारी प्रो. सैयद तारिक मुर्तज़ा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सत्र की शुरुआत एक समग्र वार्म.अप अभ्यास से हुई, जिसमें गर्दन, कंधे, धड़ और घुटनों के व्यायाम शामिल थे। इसके बाद खड़े, बैठने, पेट के बल और पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले योग आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही, कपालभाति और प्राणायाम जैसी श्वास तकनीकों का भी अभ्यास किया गया।

सत्र का संचालन शोधार्थी और प्रमाणित योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र ने किया। उन्होंने प्रत्येक आसन के फायदों और सावधानियों पर विशेष ध्यान देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस कार्यशाला में कुल 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया और योग अभ्यास की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। विभाग ने आगामी सत्रों को भी समान उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

The post एएमयू में ‘परिवार के लिए योग’ विषय पर तीसरा योग कार्यशाला प्रारंभ appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2434-2third-yoga-workshop-on-yoga-for-family-begins-at-amu/feed/ 0 2434
एएमयू की एनएसएस इकाई द्वारा जन औषधि, साइबर सुरक्षा और सिविल डिफेंस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित https://www.vplnews.com/2403-2awareness-program-on-jan-aushadhi-cyber-security-and-civil-defense-organized-by-nss-unit-of-amu/ https://www.vplnews.com/2403-2awareness-program-on-jan-aushadhi-cyber-security-and-civil-defense-organized-by-nss-unit-of-amu/#respond Mon, 02 Jun 2025 16:07:39 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2403 अलीगढ़, 2 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा जन औषधि

The post एएमयू की एनएसएस इकाई द्वारा जन औषधि, साइबर सुरक्षा और सिविल डिफेंस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 2 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा जन औषधि योजना, साइबर सुरक्षा और सिविल डिफेंस जैसे तीन महत्त्वपूर्ण विषयों पर छात्रों को जागरूक करने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जन कल्याण और सुरक्षा विषयों पर प्रभावशाली व्याख्यान देने के लिए प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ. रोशन सिंह ने छात्रों को संबोधित किया।

यह सत्र एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोहम्मद मोसिन खान के मार्गदर्शन में और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अब्दुल जब्बार के समन्वय से आयोजित हुआ। संचालन डॉ. फौजिया फरीदी ने किया।

डॉ. सिंह ने जन औषधि योजना की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता पर बल दिया। उन्होंने साइबर सुरक्षा, डेटा सुरक्षा, डिजिटल नैतिकता और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्रों को जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सिविल डिफेंस में युवाओं की भूमिका, आपातकालीन तैयारी और सामुदायिक भागीदारी पर भी जोर दिया।

सत्र के अंत में एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान डॉ. सिंह ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से किया।

कार्यक्रम में डॉ. अब्दुल जब्बार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. मंसूर आलम सिद्दीकी, डॉ. फुरकान, डॉ. आसिफ सिद्दीकी, डॉ. नाजिया बेगम, नाहिद अकबरी, शुऐब रजा, डॉ. नौशाद, नईम अहमद और मोहम्मद इमरान खान समेत अनेक शिक्षक एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

The post एएमयू की एनएसएस इकाई द्वारा जन औषधि, साइबर सुरक्षा और सिविल डिफेंस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2403-2awareness-program-on-jan-aushadhi-cyber-security-and-civil-defense-organized-by-nss-unit-of-amu/feed/ 0 2403
एएमयू: ऐतिहासिक राइडिंग क्लब के हार्स शो एक्वेस्टेरिया-25 का शानदार आयोजन https://www.vplnews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%90%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95/ https://www.vplnews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%90%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95/#respond Tue, 22 Apr 2025 16:36:54 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2359 अलीगढ़, 22 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक राइडिंग क्लब द्वारा ऐथलेटिक मैदान पर आयोजित

The post एएमयू: ऐतिहासिक राइडिंग क्लब के हार्स शो एक्वेस्टेरिया-25 का शानदार आयोजन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 22 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक राइडिंग क्लब द्वारा ऐथलेटिक मैदान पर आयोजित 135वें वार्षिक हाॅर्स शो एक्वेस्टेरिया-25 के शानदार समारोह में कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून मुख्य अतिथि अलहम्द एग्रो फूड प्रा. लि. के सीईओ हाजी जही़र, सहकुलपति प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, अमुवि रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान आईपीएस, गेम्स कमेटी सचिव प्रो. एस अमजद अली रिज़्वी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर एडीजी श्री अभिषेक कुमार, कोर्ट सदस्य जिया उर रहमान और हैरीटेज स्कूल के राकेश नंदन भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर नइमा खातून ने कहा कि एएमयू के राइडिंग क्लब का अपना एक इतिहास है और यहां के छात्र व छात्रायें अपने प्रदर्शन से अपनी मातृ संस्था के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल को हारजीत की दृष्टि से नहीं बल्कि खेलभवना के साथ खेला जाना चाहिए और उसमें भागेदारी प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने विजेताओं को बधाई भी दी।

मुख्य अतिथि अल हम्द एग्रो फूड प्रा. लि. के सीईओ हाजी जहीर ने छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी और क्लब को 5 लाख रूपये दिये जाने की घोषणा की।

सहकुलपति प्रो. एम मोहसिन खान ने कहा कि अमुवि की अपनी परम्परायें रहीं हैं जिसके कारण यह अन्य संस्थाओं के मुकाबले विश्व में अलग पहचान रखती है और हमें इन परम्पराओं को हमेशा जीवित रखना है। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल भावना का निर्वाहन करते हुए टीम सदस्यों को आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ मिल कर कार्य करना चाहिए।

राइडिंग क्लब के अध्यक्ष प्रो. वासिफ मोहम्मद अली ने उपस्थितजनों का स्वागत किया और राइडिंग क्लब के कप्तान मोहम्मद उमैर खान ने उपस्थितजनों का आभार जताया।

हाॅर्स शो का प्रारंभ राइडिंग क्लब कोच इमरान खान शिबली द्वारा घोड़े पर ध्वजा रोहण के साथ हुआ। इसके बाद पोल बैंडिंग, व्यक्तिगत टेंट पैगिंग, टीम टेंट पैगिंग, मार्च पास्ट, शो जम्पिंग, बाल एण्ड बकेट, बाल पिकिंग, म्यूजिकल राइड, लैडीज हैक्स, मैन हैक्स, कैरट कटिंग और फैन्सी ड्रैस प्रतियागितायें आयोजित की गयीं। जिसमें 125 से अधिक छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

व्यक्ति लैंस में सोफिया, टीम लैंस में अरीबा वसी, व्यक्ति सोर्ड में अरीबा वसी, इंडियन फायल में हुज्जत व अब्दुल्लाह, फैन्सी ड्रेस में अलीना चैधरी, बाल पिकिंग (फ्रेशर ब्वायज) में मोहम्मद बिलाल, माउंट एण्ड डिस्माउन्ट में माजिद, पोल बैंडिंग (ब्वायज) में अरीब खान, म्यूजिकल चैयर (फ्रेशर गल्र्स) में इरतिगा उरूस, पोल बैंडिंग (गल्र्स) में तनीमा, कैरट कटिंग (जर्नल) में सुबहान, कैरट कटिंग (सीनियर गल्र्स) में अमानिया, शो जम्पिंग में अली अमीर, म्यूजिकल राइडर में अरीब वसी, हैक्स में ताहा और कुलसुम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किये।

निर्णायक मण्डल में असद यार खान, एसआरके शेरवानी, उमर मुजतबा शामिल थे।  कप्तान मोहम्मद उमैर खान ने टैंट पैगिंग, व्यक्तिगत टैटपैगिंग और ट्रिपल टैंट पैगिंग के अलावा शो जम्पिंग का प्रदर्शन किया। जबकि कोच इमरान खान ने फ्लैग होस्टिंग और स्टैंडिंग सलूट दिया। कार्यक्रम का संचालन यूसुफ लबीब, नौमान कासिम, हानिया खान और आमना जमील ने किया।

The post एएमयू: ऐतिहासिक राइडिंग क्लब के हार्स शो एक्वेस्टेरिया-25 का शानदार आयोजन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/%e0%a4%8f%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%90%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95/feed/ 0 2359
देशभर में एएमयू की स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित https://www.vplnews.com/2342-2amus-graduate-courses-entrance-exams-held-across-the-country/ https://www.vplnews.com/2342-2amus-graduate-courses-entrance-exams-held-across-the-country/#respond Sun, 13 Apr 2025 15:12:37 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2342 अलीगढ़, 13 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आज विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएँ देशभर

The post देशभर में एएमयू की स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 13 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आज विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएँ देशभर के सभी निर्धारित केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गईं। एएमयू सहित सभी केंद्रों पर परीक्षाएँ शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुईं।

प्रातः सत्र में बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि, बी.एससी. (ऑनर्स) और बी.कॉम. पाठ्यक्रमों की परीक्षाएँ आयोजित की गईं, जबकि बी.ए. की प्रवेश परीक्षा सायंकालीन सत्र में संपन्न हुई। इन पाठ्यक्रमों के लिए कुल 23,136 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षाएँ देशभर के सात केंद्रों एएमयू के अलावा गुवाहाटी, कोलकाता, लखनऊ, पटना, श्रीनगर और कोझिकोड पर संपन्न हुईं।

बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि के लिए 717 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 549 ने परीक्षा में भाग लिया। बी.एससी. (ऑनर्स) के लिए 10,861 आवेदन प्राप्त हुए थे और 9,119 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं, बी.कॉम. के लिए 3,948 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,449 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सायंकालीन सत्र में होने वाली बी.ए. की प्रवेश परीक्षा में लगभग 7,610 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

अलीगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे, जिनमें मेटल डिटेक्टर्स की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा कक्षों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की गई, ताकि कोई भी अनुचित सामग्री परीक्षा कक्ष के भीतर न जा सके। अभ्यर्थियों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग किया।

एएमयू की कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून, सहकुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मोहसिन खान, तथा प्रॉक्टर प्रोफेसर एम. वसीम अली और स्कूल शिक्षा निदेशक प्रोफेसर असफर अली खान आदि ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इनमें कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, जेड.एच. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक (बॉयज), तथा अन्य परीक्षा केन्द्र शामिल रहे।

परीक्षा नियंत्रक डा मुजीब उल्लाह जुबेरी ने परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मेटल डिटेक्टरों की व्यवस्था पारदर्शिता और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वरिष्ठ अध्यापकों को विभिन्न केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि अलीगढ़ से बाहर के केंद्रों पर कुछ शिक्षकों को समन्वयक के रूप में नियुक्त किया गया ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाए, जहां स्वयंसेवकों द्वारा मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रतीक्षा कर रहे अभिभावकों के बैठने के लिए तंबुओं और ठन्डे पानी की व्यवस्था भी की गई।

उल्लेखनीय है कि आगामी प्रमुख प्रवेश परीक्षाएँ रविवार, 20 अप्रैल को बी.टेक. बी.आर्क. के लिए और 27 अप्रैल को कक्षा 11वीं (विज्ञान) डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, कक्षा 11वीं (मानविकी एवं वाणिज्य) तथा एस.एस.एस.सी. (ब्रिज कोर्स) के लिए आयोजित की जाएंगी।

The post देशभर में एएमयू की स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2342-2amus-graduate-courses-entrance-exams-held-across-the-country/feed/ 0 2342
एएमयू के 10 भूविज्ञान छात्रों ने आईआईटी-जैम 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की https://www.vplnews.com/2335-210-amu-geology-students-clear-iit-jam-2025-exam/ https://www.vplnews.com/2335-210-amu-geology-students-clear-iit-jam-2025-exam/#respond Thu, 27 Mar 2025 16:37:34 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2335 अलीगढ़, 27 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के भूविज्ञान विभाग के 10 छात्रों ने प्रतिष्ठित

The post एएमयू के 10 भूविज्ञान छात्रों ने आईआईटी-जैम 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 27 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के भूविज्ञान विभाग के 10 छात्रों ने प्रतिष्ठित आईआईटी-जैम 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है।
सफल छात्रों में एम. तौसीफ आलम, एम. होजैफा आलम, सचिन कुमार, फरदीन खान, आरिफ अहमद वानी, मोहम्मद अरबाज खान, ऋतुराज सिंह, खुर्शीद आलम, एम. ताहा जावेद और शेख सैफ शामिल हैं।
भूविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राशिद उमर ने छात्रों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि विभाग छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षिक संसाधन और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

The post एएमयू के 10 भूविज्ञान छात्रों ने आईआईटी-जैम 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2335-210-amu-geology-students-clear-iit-jam-2025-exam/feed/ 0 2335
एएमयू: सर सैयद अहमद खान की 127वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित https://www.vplnews.com/2332-2amu-heartfelt-tribute-to-sir-syed-ahmed-khan-on-his-127th-death-anniversary/ https://www.vplnews.com/2332-2amu-heartfelt-tribute-to-sir-syed-ahmed-khan-on-his-127th-death-anniversary/#respond Thu, 27 Mar 2025 16:34:12 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2332 अलीगढ़, 27 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समुदाय ने आज संस्थापक सर सैयद अहमद खान की

The post एएमयू: सर सैयद अहमद खान की 127वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 27 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय समुदाय ने आज संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 127वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एएमयू जामा मस्जिद में कुरआन ख्वानी (कुरआन पाठ) और दुआ के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके मजार (मकबरे) पर चादरपोशी (फूलों से श्रद्धांजलि) की और सर सैयद की शिक्षा, सेवा और सामाजिक सुधार की दृष्टि के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया।

सर सैयद अहमद खान (1817-1898) ब्रिटिश औपनिवेश काल में एक प्रमुख समाज सुधारक, शिक्षाविद् और विचारक थे। 17 अक्टूबर, 1817 को दिल्ली में जन्मे सर सैयद ने पारंपरिक इस्लामी शिक्षा प्राप्त की और फारसी व अंग्रेजी की पढ़ाई की। आधुनिक विज्ञान में गहरी रुचि रखने के कारण उन्होंने मुसलमानों तथा पिछड़े हुए भारतीयों के बीच वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने की वकालत की। अपनी वैज्ञानिक दृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने एक साइंटिफिक सोसायटी की स्थापना की, जिसने उन वैज्ञानिक सामग्रियों का उर्दू में अनुवाद किया जो उस समय अंग्रेजी में ही उपलब्ध थीं। 1877 में उन्होंने मोहम्मडन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की जो बाद में 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के रूप में विकसित हुआ। उन्होंने एएमयू को एक ऐसा संस्थान बनाने की परिकल्पना की जो भारतीयों में पश्चिमी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए उनकी सांस्कृतिक पहचान को भी संरक्षित रखे।

उनके साहित्यिक कार्य, जैसे ‘आसार-उस-सनादीद‘ (प्राचीन नायकों के अवशेष) और ‘द कॉजेज ऑफ द इंडियन रिवोल्ट‘ उनकी बौद्धिक गहराई को दर्शाते हैं। राजा जय किशन दास जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों के साथ मित्रता के लिए भी सर सैयद प्रसिद्ध थे। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता का भी समर्थन किया और हिंदुओं और मुसलमानों की तुलना ‘दुल्हन की दो आंखों‘ से करने वाला उनका रूपक भारत की प्रगति के लिए आपसी सहयोग की उनकी दृष्टि को प्रतिबिंबित करता है। महात्मा गांधी ने उन्हें ष्शिक्षा का पैगंबर‘ कहा था, जो मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के उनके अग्रणी प्रयासों को दर्शाता है।

सर सैयद का निधन 27 मार्च, 1898 को रात लगभग 10 बजे, उनके घनिष्ठ मित्र और एएमयू के एक प्रमुख डोनर, नवाब इस्माइल खान, रईस दातावली के घर, दरुल-उन्स परिसर, अलीगढ़ में हुआ जो की वर्तमान में दोदपुर में मौजूद है। जिस कमरे में सर सैयद ने अंतिम सांस ली, वहां एक पत्थर का शिलालेख मौजूद है, हालांकि उस कमरे का कई बार नवीनीकरण हो चुका है।

उन्होंने पिछडे हुए भारतीय मुसलमानों के बीच शैक्षिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार की एक स्थायी विरासत छोड़ी। उनकी स्थायी विरासत पर विचार प्रकट करते हुए, एएमयू की कुलपति प्रो. नईमा खातून ने इस बात पर जोर दिया कि 1898 में उनका निधन एक गहरा बौद्धिक नुकसान था। उन्होंने कहा कि “उनकी पुण्यतिथि आत्मचिंतन का क्षण है और उनके मिशन और शैक्षिक सशक्तिकरण की दृष्टि को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प का नवीनीकरण है”।

एएमयू के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मोहम्मद मोसिन खान ने सर सैयद की प्रगतिशील दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए उनके विश्वास और तर्क को एकीकृत करने और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया।

एएमयू रजिस्ट्रार, श्री मोहम्मद इमरान (आईपीएस), प्रॉक्टर प्रो. एम वसीम अली, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर रफीउद्दीन, एमआईसी, पीआरओ, प्रो. विभा शर्मा, निदेशक सर सैयद अकादमी प्रोफेसर एम शाफे किदवई, प्रिंसिपल महिला कॉलेज प्रो. मसूद अनवर अल्वी, प्रोवोस्ट एसएस हॉल (दक्षिण), डॉ अब्दुल रऊफ, प्रोवोस्ट एसएस हॉल (उत्तर), प्रोफेसर आदम मलिक खान, विश्वविद्यालय लाइब्रेरियन, प्रो निशात फातिमा, वित्त अधिकारी नूरस सलाम, अन्य अधिकारियों ने भी शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सर सैयद के अद्वितीय योगदान का सम्मान करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

The post एएमयू: सर सैयद अहमद खान की 127वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2332-2amu-heartfelt-tribute-to-sir-syed-ahmed-khan-on-his-127th-death-anniversary/feed/ 0 2332
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ धनीपुर का त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न https://www.vplnews.com/2315-2triennial-session-of-uttar-pradesh-junior-high-school-teachers-association-dhanipur-concluded/ https://www.vplnews.com/2315-2triennial-session-of-uttar-pradesh-junior-high-school-teachers-association-dhanipur-concluded/#respond Sun, 09 Feb 2025 18:36:04 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2315 अलीगढ़: प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी के निर्देशों के अनुपालन में 8 फरवरी 2025

The post उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ धनीपुर का त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़: प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी के निर्देशों के अनुपालन में 8 फरवरी 2025 दिन शनिवार को B.R.C-धनीपुर विकास खंड -धनीपुर, जनपद- अलीगढ़ समय 12:00 बजे उत्तर प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ विकास खंड धनीपुर जनपद अलीगढ़ का त्रिवार्षिक अधिवेशन चुनाव संपन्न हुआ।

इस अधिवेशन में विकास खंड -धनीपुर की कार्यकारिणी का चुनाव, शिक्षकों की समस्याएं और उनके निस्तारण के लिए जिला कार्यकारिणी का उद्बोधन भी हुआ। अत: सभी शिक्षक भाई -बहिनों के समर्थन से ब्लाक -धनीपुर के अध्यक्ष पद पर अनुज प्रताप सिंह, मंत्री पद पर सुनील कुमार वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पद राजकुमार वर्मा, सहित कुल 25 सदस्यों की करिकारिणी नियुक्त की गयी है। जहां पर जहां पर संघ से जुड़े सभी लोगों ने उपस्थिति होकर नई कार्यकारिणी के सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया।

कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा की आपका आशीर्वाद और अधिक से अधिक उपस्तिथि ही हमारी ऊर्जा और ताकत बनेगी, जो भविष्य में संघर्ष के लिए हमको प्रेरित करेगी। इसके साथ ही संगठन उन सभी ओजस्वी भाई बहिनों का स्वागत करता है जो ब्लाक -धनीपुर क़ी कार्यकारिणी में शामिल होकर शिक्षक हित में काम करना चाहते हैं।

इस अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रशांत शर्मा, जनपद अलीगढ़ के महामंत्री इंद्रजीत सिंह, जनपद अलीगढ़ के कोषाध्यक्ष विश्वनाथ कश्यप एवं मंडल नेतृत्व के शिरोमणि विमल कुमार चौहान क़ी उपस्तिथि में कार्यक्रम भव्यता से संपन्न हुआ।

The post उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ धनीपुर का त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2315-2triennial-session-of-uttar-pradesh-junior-high-school-teachers-association-dhanipur-concluded/feed/ 0 2315