देश-प्रदेश Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/desh-pradesh/ Aligarh News | Local News | Hathras News | Crime News | Latest News | Breaking News | Headlines Sun, 21 Sep 2025 17:13:30 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/www.vplnews.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-site.png?fit=32%2C32&ssl=1 देश-प्रदेश Archives - VPL News https://www.vplnews.com/category/desh-pradesh/ 32 32 211219479 हाथी पर सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, दस दिन होगी देवी की आराधना : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज https://www.vplnews.com/2506-2goddess-durga-will-arrive-riding-an-elephant-the-goddess-will-be-worshipped-for-ten-days-swami-purnanandpuri-ji-maharaj/ https://www.vplnews.com/2506-2goddess-durga-will-arrive-riding-an-elephant-the-goddess-will-be-worshipped-for-ten-days-swami-purnanandpuri-ji-maharaj/#respond Sun, 21 Sep 2025 17:13:30 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2506 अलीगढ़। 15 दिवसीय श्राद्ध पक्ष के समापन के बाद माँ भगवती की आराधना के लिए

The post हाथी पर सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, दस दिन होगी देवी की आराधना : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़। 15 दिवसीय श्राद्ध पक्ष के समापन के बाद माँ भगवती की आराधना के लिए नौ दिवसीय पर्व यानि शारदीय नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ हो रहे हैं। देवी दुर्गा के नौ रूपों के पूजन अर्चन से जुड़े नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का महत्व है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने नवदुर्गा पूजा से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि देर रात्रि 01:23 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 23 सितंबर को देर रात्रि 02:55 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि आज से आरम्भ होकर 2 अक्टूबर को समाप्त होगी।इस नवरात्रि में ग्रहों का बहुत ही शुभ संयोग बना हुआ है। बुधादित्य योग,भद्र योग,धन योग (चंद्र मंगल युति तुला राशि में), त्रिग्रह योग (चंद्रमा बुध और सूर्य की युति कन्या राशि में), और गजकेसरी राजयोग का शुभ संयोग रहने वाला है। नवरात्रि के आरंभ में गुरु और चन्द्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में होने के कारण गजकेसरी राजयोग बन रहा है। मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा।

देवी दुर्गा की सवारी दिन के हिसाब से मानी जाती है जिसका प्रभाव शुभ और अशुभ देखने को मिलता है, इस बार सोमवार से प्रारंभ होने वाले नवदुर्गा पर्व में इस बार देवी हाथी पर सवार होकर आएंगी जिससे धन धान्य में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। कलश स्थापना मुहूर्त प्रातः 6:09 से 8:06 बजे तक लगभग 1 घंटा 56 मिनट तक तथा अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:49 से 12:38 बजे तक 49 मिनट की अवधि तक रहेगा।

The post हाथी पर सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, दस दिन होगी देवी की आराधना : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2506-2goddess-durga-will-arrive-riding-an-elephant-the-goddess-will-be-worshipped-for-ten-days-swami-purnanandpuri-ji-maharaj/feed/ 0 2506
एएमयू: प्रोफेसर विभा शर्मा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित https://www.vplnews.com/2480-2amus-prof-vibha-sharma-selected-for-the-prestigious-national-teacher-award-2025/ https://www.vplnews.com/2480-2amus-prof-vibha-sharma-selected-for-the-prestigious-national-teacher-award-2025/#respond Thu, 28 Aug 2025 04:25:46 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2480 अलीगढ़, 26 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कला संकाय के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा

The post एएमयू: प्रोफेसर विभा शर्मा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 26 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कला संकाय के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर विभा शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक शिक्षकों को प्रदान किया जाता है।

प्रो. विभा शर्मा को यह पुरस्कार आगामी 5 सितंबर 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रो. शर्मा देशभर से चुने गए 21 शिक्षकों में से एक हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त होगा।

यह पुरस्कार भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जिसमें प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और 50 हजार का नकद पुरस्कार शामिल है। प्रो. शर्मा, जो एएमयू में जनसंपर्क प्रभारी सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं, ने एक कुशल शिक्षिका और प्रशासक के रूप में विश्वविद्यालय को गर्वित किया है।

एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल प्रो. विभा शर्मा की प्रतिबद्धता और विद्वता का प्रमाण है, बल्कि यह एएमयू के उस संकल्प को भी दर्शाता है जो शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है। उन्होंने प्रो. शर्मा के मूक्स और स्वेयम पाठ्यक्रमों के डिजाइन में योगदान और नाटक तथा रंगमंच अध्ययन में विशेषज्ञता की भी प्रशंसा की।

सहकुलपति प्रो. एम. मोहसिन खान ने इस उपलब्धि को एएमयू के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की उस मजबूत शैक्षणिक संस्कृति का प्रमाण है, जो उत्कृष्ट शिक्षण और अनुसंधान को प्रोत्साहित करती है।

एएमयू रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान, आईपीएस, ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय सम्मान एएमयू के शिक्षकों को प्रेरित करते हैं कि वे और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचे और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दें। उन्होंने कहा कि संभवतः प्रो. शर्मा विश्वविद्यालय की पहली शिक्षिका हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।

कला संकाय के डीन, प्रो. टी.एन. सतीसन ने प्रो. शर्मा की शोध उपलब्धियों और नवोन्मेषी शिक्षण विधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी शिक्षण शैली और अनुसंधान छात्रों व सहकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उनका कार्य न केवल हमारे संकाय की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है, बल्कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी सुदृढ़ करता है।

अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. शाहीना तरन्नुम ने कहा कि प्रो. विभा शर्मा की यह उपलब्धि विभाग के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य के शिक्षण को उच्च अकादमिक मानकों के साथ जोड़ा है, जिससे हमारे शैक्षणिक वातावरण को अत्यधिक समृद्धि मिली है।

एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने कहा कि प्रो. शर्मा की मीडिया से संबंधित दक्षता ने विश्वविद्यालय की सार्वजनिक छवि को सशक्त किया है। उनका यह राष्ट्रीय सम्मान एएमयू की उपलब्धियों में एक और कीर्ति-चिन्ह जोड़ता है।

पूरे एएमयू समुदाय ने प्रो. विभा शर्मा को इस प्रेरणादायक और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है। यह सम्मान देशभर के शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्तंभ बनकर उभरा है।

The post एएमयू: प्रोफेसर विभा शर्मा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2480-2amus-prof-vibha-sharma-selected-for-the-prestigious-national-teacher-award-2025/feed/ 0 2480
सबीरा हारिस ने कजाकिस्तान में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल https://www.vplnews.com/sabira-haris-won-two-gold-medals-at-the-asian-shooting-championship-in-kazakhstan/ https://www.vplnews.com/sabira-haris-won-two-gold-medals-at-the-asian-shooting-championship-in-kazakhstan/#respond Wed, 27 Aug 2025 16:10:02 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2477 अलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा बारहवीं की छात्रा सबीरा हरीस ने कजाकिस्तान में

The post सबीरा हारिस ने कजाकिस्तान में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा बारहवीं की छात्रा सबीरा हरीस ने कजाकिस्तान में मंगलवार को आयोजित 16वें एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

अपनी बेहतरीन कौशल और दृढ़ संकल्प के साथ, सबीरा ने व्यक्तिगत और टीम दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते और टूर्नामेंट के शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं में से एक बनकर उभरीं।

अंतिम मुकाबले में सबीरा ने छठवें स्थान से शुरूआत करते हुए 105 अंक हासिल किए, फिर लगातार मेहनत और लगन से शीर्ष स्थान हासिल कर सभी को चैंका दिया। उन्होंने भारत की अड्या कटियाल को पराजित किया, जो 113 अंकों के साथ टूर्नामेंट की अग्रणी और फेवरेट थीं।

सबीरा की यह जीत उनकी लगातार, दबाव में संयम और रणनीतिक बुद्धिमत्ता का परिणाम थी, जिसने उन्हें विजेता बनाया। यह जीत न केवल उनकी दृढ़ता को दर्शाती है, बल्कि खेल के वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा की बढ़ती उछाल को भी साबित करती है। टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक के रूप में इस जीत को याद किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नइमा खातून ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे छात्र खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि सबीरा आगे भी विश्वविद्यालय और देश के लिए कई उपलब्धियां लाएंगी।

प्रो. एस. अमजद अली रिजवी, सचिव, विश्वविद्यालय खेल समिति ने कहा कि सबीरा की यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून का प्रमाण है। उन्होंने न केवल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित किया है। वह युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और सच्ची मिसाल हैं।

The post सबीरा हारिस ने कजाकिस्तान में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/sabira-haris-won-two-gold-medals-at-the-asian-shooting-championship-in-kazakhstan/feed/ 0 2477
एएमयू के एमबीए छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता द्वारा एंटी-रैगिंग का संदेश दिया https://www.vplnews.com/2474-2amu-mba-students-spread-anti-ragging-message-through-poster-competition/ https://www.vplnews.com/2474-2amu-mba-students-spread-anti-ragging-message-through-poster-competition/#respond Wed, 27 Aug 2025 14:59:37 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2474 अलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा देशभर में मनाए जा रहे

The post एएमयू के एमबीए छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता द्वारा एंटी-रैगिंग का संदेश दिया appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 27 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा देशभर में मनाए जा रहे एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय ‘रैगिंग से इनकार एवं रैगिंग के लिए शून्य सहनशीलता’, जिसका उद्देश्य रैगिंग के दुष्प्रभावों के प्रति छात्रों को जागरूक करना और विश्वविद्यालय परिसर को एक सुरक्षित और समावेशी वातावरण पैदा करना था।

कार्यक्रम में एमबीए के प्रथम और अंतिम वर्ष के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने रचनात्मकता और मौलिकता से भरपूर हस्तनिर्मित और डिजिटल पोस्टरों के माध्यम से रैगिंग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया और सकारात्मक संदेश दिया।

प्रतियोगिता के पोस्टरों का मूल्यांकन प्रो. वलीद अहमद अंसारी, प्रो. फेजा तबस्सुम आजमी, और डॉ. आसिफ अली सैयद द्वारा किया गया। पोस्टरों को विषय की प्रासंगिकता, रचनात्मकता, दृश्य आकर्षण, संदेश की स्पष्टता और संपूर्ण प्रभाव जैसे मापदंडों के आधार पर परखा गया।

तान्या सक्सेना (एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, अंतिम वर्ष) ने हैंडमेड श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिशा जहीर (एमबीए, प्रथम वर्ष) ने डिजिटल श्रेणी में बाजी मारी, जबकि अरीना आलम (एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, प्रथम वर्ष) को ‘जजेज स्पेशल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. सलमा अहमद के निर्देशन में किया गया। उन्होंने छात्रों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की और कहा कि विभाग सुप्रीम कोर्ट और यूजीसी के निर्देशों के अनुरूप रैगिंग-मुक्त परिसर बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

The post एएमयू के एमबीए छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता द्वारा एंटी-रैगिंग का संदेश दिया appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2474-2amu-mba-students-spread-anti-ragging-message-through-poster-competition/feed/ 0 2474
पुष्कर में होने वाले शत गायत्री अनुष्ठान हेतु ब्राह्मण आएं आगे: स्वामी प्रखर जी महाराज https://www.vplnews.com/2379-2brahmins-should-come-forward-for-shat-gayatri-anushthan-to-be-held-in-pushkar-swami-prakhar-ji-maharaj/ https://www.vplnews.com/2379-2brahmins-should-come-forward-for-shat-gayatri-anushthan-to-be-held-in-pushkar-swami-prakhar-ji-maharaj/#respond Sat, 10 May 2025 15:45:22 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2379 अलीगढ़ न्यूज़:  सनातन धर्म प्रचारक एवं विश्व विख्यात संत यज्ञ सम्राट अनंत श्री विभूषित स्वामी

The post पुष्कर में होने वाले शत गायत्री अनुष्ठान हेतु ब्राह्मण आएं आगे: स्वामी प्रखर जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ न्यूज़:  सनातन धर्म प्रचारक एवं विश्व विख्यात संत यज्ञ सम्राट अनंत श्री विभूषित स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के अलीगढ आगमन पर उनके अनुयायियों ने बड़े धूम धाम के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने अपने परिकर के साथ अकराबाद टोल पर पहुँच कर पूज्य महाराज जी का माल्यार्पण किया और पुष्प वर्षा कर माला पहनायी।

आगरा रोड स्थित राधावन में हुए विप्र सम्मेलन में अपने आशीर्वचन के माध्यम से उन्होंने अपनी आगामी रणनीति के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में विविध प्रकार के उपद्रवों से भय, अशान्ति एवं आतंकवाद का बातावरण सर्वत्र व्याप्त है। भय युक्त अशान्त वातावरण से धर्मधान सज्जन भी आयनस भयभीत व विचलित हैं, क्योंकि जिस प्रकार से सनातन धर्म को कुठप्राधात पहुंचाने का कुर्वसित प्रयत्न किया जा रहा है, उससे समस्त सनातन धर्मी व्यथित हैं एवं कब-कहाँ-क्या हो जाए इस बात को लेकर हर समय संशय में रहते हैं, जिसका उदाहरण कुछ समय पूर्व बाग्लादेश का घटनाक्रम है, हिन्दुस्तान में भी ऐसे घटनाक्रम यदा-कदा दिखाई दे रहे हैं।

यह अत्यंत गहन चर्चा का विषय है, अब भगवती माता गायत्री की प्रेरणा से भारत सहित सम्पूर्ण विश्व को आतंकवाद, अशान्ति व विविध उपद्रयों से मुक्त कराने तथा भारत राष्ट्र में सनातन धर्म की रक्षा व पुनर्स्थापना हेतु शत (100) गायत्री पुरवरण महायज्ञ का विराट आयोजन 400 त्रिकाल सन्ध्यावन्दन तत्पर कर्मनिष्ठ बाह्मणों द्वारा गायत्री शक्तिपीड ब्रह्मतीर्थ पुष्कर में सम्पन्न होने जा रहा है। एक पुरश्चरण में 24 लाख गायत्री मन्त्रों का जप होता है, अतः 1000 पुरश्चरण में 24 करोड़ गायत्री मन्त्रों का जप होगा, जिसके दशांश हवन होगा। इस प्रकार इस महायज्ञ में कुल 17 करोड़ गायत्री मन्त्रों का प्रयोग होगा। इस यज्ञ हेतु यज्ञशाला में 200 यज्ञ कुण्डों का निर्माण होगा जिसमें 200 भाम्यशाली ब्राह्मण यजमान भाग लेंगे। पूर्वकाल में भी महामुनि विश्वामित्र जी ने सृष्टि क्रम के परिवर्तन हेतु शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ पुष्कर तीर्थ में किया था, जिसके फलस्वरूप विश्व सृष्टि में परिवर्तन किस प्रकार आया, वह हमें पुराणों में मुनि विश्वामित्र जी के चरित्र से प्राप्त होता है।

शहर के संत स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि अलीगढ महानगर केवल तालों के लिए ही नहीं अपितु धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है,धर्म ध्वजा स्थापित किये हुए हमारे परम शिष्य स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में निश्चित ही इस विशाल आयोजन के लिए विप्र लोग आगे आएंगे।

स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के कृपापात्र एवं वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने कहा कि पूज्य महाराज श्री द्वारा शिक्षा, चिकित्सा एवं भोजन के साथ अनेकों विशाल यज्ञ के माध्यम से संस्कृति,संस्कार धर्म एवं विप्र जनों का संरक्षण निरंतर किया जा रहा है तथा सनातन के प्रचार प्रसार में निरंतर ऊर्जान्वित होकर धर्म पताका फहरा रहे हैं,इस अवस्था में भी इतने ऊर्जावान होकर हमें सदैव मार्गदर्शन देने वाले पूज्य गुरु जी जिनकी कृपा हम सबके ऊपर सदैव देखने को मिलती है। इस शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ से जो शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा माझी शक्ति सृजित होगी, उससे भारत सहित सम्पूर्ण विश्व के धर्मविरुद्ध आचरण करने बालों का मन अवश्य परिवर्तित होगा, परिणाम स्वरुप यह स्वतः ही सनातनी बन जाएंगे। विप्रजनों का जीवन धन तो गायत्री माता ही है, अतः महामुनि विश्वामित्र के पश्चात पुनः पुष्कर तीर्थ में अनुष्ठित होने वाले इस महायज्ञ में पधारे तथा यथा सामर्थ्य तन, मन एवं धन की सेवा के साथ अपनी उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ प्रवीन उपाध्याय, प्रेम जी भागवत, सतीश गौड़, कपिल शर्मा, पी सी शर्मा, गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, शिवम् व्यास, हितेंद्र उपाध्याय बंटी, चेतन शर्मा, गिरिजा शंकर शर्मा, डी डी शर्मा, दिनेश शर्मा,चंद्र शेखर शर्मा, डॉ अंजुला भार्गव, नितिन मिश्रा, गिरिराज भारद्वाज, तेजदत्त भारद्वाज, नारायण सारस्वत, खगेंद्र शास्त्री, शिवनारायण शर्मा, वाई के शर्मा, मुकेश पालीवाल, विकास शर्मा, एस बी शर्मा, मधुर मिश्रा, राकेश पाठक, शिव कुमार गौड़, राजवीर शर्मा, नीलेश उपाध्याय, प्रमेन्द्र गौतम, आर के शर्मा, पुनीत पालिबाल, उमेश चंद्र शर्मा, राजकुमार पचौरी, अरविन्द सरस्वत दिनेश पंडित, प्रभा शर्मा, याशू शर्मा, विवेक उपाध्याय, दिनेश चंद्र शर्मा, राम अवतार शर्मा, गौरव भारद्वाज, पवन तिवारी, वृजेंद्र वशिष्ट, रिषभ भारद्वाज, उमेश पंडित, परम किशोर शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा,आदि विप्रजन उपस्थित रहें।

The post पुष्कर में होने वाले शत गायत्री अनुष्ठान हेतु ब्राह्मण आएं आगे: स्वामी प्रखर जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2379-2brahmins-should-come-forward-for-shat-gayatri-anushthan-to-be-held-in-pushkar-swami-prakhar-ji-maharaj/feed/ 0 2379
एएमयू के 10 छात्रों का प्रतिष्ठित संगठनों में नौकरी के लिए चयन https://www.vplnews.com/2370-210-students-of-amu-selected-for-jobs-in-prestigious-organizations/ https://www.vplnews.com/2370-210-students-of-amu-selected-for-jobs-in-prestigious-organizations/#respond Tue, 06 May 2025 14:14:44 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2370 अलीगढ़, 6 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाणिज्य, प्रबंधन और इंजीनियरिंग संकाय के 10 छात्रों

The post एएमयू के 10 छात्रों का प्रतिष्ठित संगठनों में नौकरी के लिए चयन appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़, 6 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाणिज्य, प्रबंधन और इंजीनियरिंग संकाय के 10 छात्रों का हाल ही में आयोजित भर्ती ड्राइव्स के माध्यम से प्रतिष्ठित संगठनों जैसे एचडीएफसी, वोडाफोन, पारूल यूनिवर्सिटी, टेलीसीआरए, एसीयूआईओएम कंसलटिंग, जूमेटो और एसएण्डबी इंजीनियर्स एण्ड कंसट्रक्टर द्वारा नौकरी के लिए चयन किया गया है।

ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर (जनरल) साद हमीद ने बताया कि कठिन मूल्यांकन प्रक्रियाओं के बाद, छात्रों को इन संगठनों में विभिन्न भूमिकाओं के लिए चयनित किया गया है, जिनमें सहायक प्रोफेसर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सहायक प्रबंधक, बिजनेस एनालिस्ट, स्टोर मैनेजर, प्रोसेस इंजीनियर और अकाउंट्स मैनेजर जैसी भूमिकाएं शामिल हैं।

चयनित छात्रों में महविश जहरा (एमबीए एण्ड एफएम), सना बतूल रिजवी (एमबीए एण्ड एफएम), सुमैया लुकमान (एमबीए), सबा खान (एमबीए), उन्नति खुराना (बीटेक एण्ड कैमिकल), अरसलान सिद्दीकी (बीटेक एण्ड ईसीई), ज़ुल्फिकरुद्दीन खैरूवाला (एमटेक), तलहा खान (एमबीए), सिद्धार्थ (एमटेक) और अंश बंसल (बीकॉम) शामिल हैं।

The post एएमयू के 10 छात्रों का प्रतिष्ठित संगठनों में नौकरी के लिए चयन appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2370-210-students-of-amu-selected-for-jobs-in-prestigious-organizations/feed/ 0 2370
सहस्त्र वर्षों के तप का फल देता है संगम तट कल्पवास: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज https://www.vplnews.com/2318-2sangam-river-kalpavas-gives-the-fruits-of-thousands-of-years-of-penance/ https://www.vplnews.com/2318-2sangam-river-kalpavas-gives-the-fruits-of-thousands-of-years-of-penance/#respond Wed, 12 Feb 2025 14:46:49 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2318 अलीगढ़/ प्रयागराज: महाकुम्भ मेला में शाही स्नान की श्रंखलाओं में बुधवार को कल्पवासियों का विशेष

The post सहस्त्र वर्षों के तप का फल देता है संगम तट कल्पवास: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़/ प्रयागराज: महाकुम्भ मेला में शाही स्नान की श्रंखलाओं में बुधवार को कल्पवासियों का विशेष स्नान माघ महीने की पूर्णिमा को संपन्न हुआ। विश्व विख्यात महाकुम्भ में व्रत, नियम, संयम और सत्संग के साथ कल्पवास का विशिष्ट विधान है। इस वर्ष महाकुम्भ में 10 लाख से अधिक लोगों ने विधिपूर्वक कल्पवास किया है। पौराणिक मान्यता है कि माघ मास पर्यंत प्रयागराज में संगम तट पर कल्पवास करने से सहत्र वर्षों के तप का फल मिलता है। महाकुम्भ में कल्पवास करना विशेष फलदायी माना जाता है।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में सेक्टर 16 स्थित संगम लोअर मार्ग एवं सेक्टर 9 स्थित बजरंग दास मार्ग पर पर चल रहे हरिगढ़ साधना शिविर में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार बुधवार माघ पूर्णिमा के अवसर पर संगम स्नान कर एक महीने कल्पवास की अवधि को समाप्त किया।

शिविर का मार्ग दर्शन कर रहे शहर के धर्मगुरु स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने कल्पवास के महत्व और उसकी आस्था के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि पद्मपुराण के अनुसार पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक एक माह संगम तट पर कल्पवास व्रत एवं सत्संग का विधान है। कुछ लोग पौष माह की एकादशी से माघ माह में द्वादशी के दिन तक भी कल्पवास करते हैं।

आस्था और आध्यात्म के महापर्व, महाकुम्भ में कल्पवास करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस वर्ष महाकुम्भ में देश के कोने-कोने से आये लोग संगम तट पर कल्पवास कर रहे हैं।शास्त्रों के अनुसार कल्पवासी माघ पूर्णिमा के दिन संगम स्नान कर, व्रत रखते हैं। इसके बाद अपने कल्पवास की कुटीरों में आकर सत्यनारायण कथा सुनने और हवन पूजन करने का विधान है। कल्पवास का संकल्प पूरा कर कल्पवासी अपने तीर्थपुरोहितों को यथाशक्ति दान करते हैं।

साथ ही कल्पवास के प्रारंभ में बोये गये जौं को गंगा जी में विसर्जित करेंगे और तुलसी जी के पौधे को साथ घर ले जायेंगे। तुलसी जी के पौधे को सनातन परंपरा में मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। महाकुम्भ में बारह वर्ष तक नियमित कल्पवास करने का च्रक पूरा होता है। यहां से लौट कर गांव में भोज कराने का विधान, इसके बाद ही कल्पवास पूर्ण माना जाता है।

इसके साथ ही हरिगढ़ साधना शिविर में चल रहे महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ दीं। अन्नपूर्णा रसोई में निर्मित पकवानों का भोग लगाकर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मेला में आए शरणार्थी को भी भोजन करवाया।स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने माघ पूर्णिमा पर बजरंगदास मार्ग स्थित शिविर के समापन की घोषणा भी की। शिविर संयोजक आचार्य गौरव शास्त्री ने बताया कि जनपद के पहले शिविर आयोजन में वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के सदस्यों की मेहनत और तप का फल मिला हमें अलीगढ से आने वाले भक्तों की सेवा का अवसर मिला आगे भी इसी प्रकार हमारी संस्था सेवा भाव का कार्य करती रहेगी। सांय कालीन गंगा आरती में आचार्य गौरव शास्त्री,अंकित शास्त्री,ओम शास्त्री,नवीन चौधरी,सौरभ शर्मा,राजेश्वरी शर्मा,आभा शर्मा,राजा शर्मा,वाणी शर्मा,विराट शर्मा,अजीत चौहान,निपुण उपाध्याय,सौरभ रावत आदि लोगों की उपस्थिति रही।

The post सहस्त्र वर्षों के तप का फल देता है संगम तट कल्पवास: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2318-2sangam-river-kalpavas-gives-the-fruits-of-thousands-of-years-of-penance/feed/ 0 2318
हरिगढ़ साधना शिविर में मनायी गयी बसंत पंचमी, हुआ महायज्ञ https://www.vplnews.com/2312-2basant-panchami-celebrated-in-harigarh-sadhana-camp-mahayagya-performed/ https://www.vplnews.com/2312-2basant-panchami-celebrated-in-harigarh-sadhana-camp-mahayagya-performed/#respond Tue, 04 Feb 2025 13:14:23 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2312 अलीगढ़ /प्रयागराज: विश्व विख्यात महाकुम्भ मेला में नागाओं एवं अखाड़ों का त्रिवेणी संगम में शाही

The post हरिगढ़ साधना शिविर में मनायी गयी बसंत पंचमी, हुआ महायज्ञ appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ /प्रयागराज: विश्व विख्यात महाकुम्भ मेला में नागाओं एवं अखाड़ों का त्रिवेणी संगम में शाही स्नान का विशेष महत्व है, संक्रांति शाही स्नान के बाद मौनी अमावस्या के स्नान के पश्चात सोमवार को बसंत पंचमी का स्नान किया गया। महाकुंभ मेला प्रशासन ने अखाड़ों को सोमवार तड़के शाही स्नान के लिए निर्धारित समय प्रदान किया था। इस अवसर पर नागा संन्यासियों और साधु-संतों ने पारंपरिक साज सज्जा के साथ स्नान किया। रथों, हाथियों, ऊंटों और घोड़ों पर सवार होकर संगम तट पहुंचे। उनके साथ तलवारें, गदा और रत्नजड़ित मालाओं की भव्यता देखी गई। स्नान के उपरांत संतों ने अपने शिविरों में पूजा अर्चना की।

इसी क्रम में वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शहर के धर्म गुरु पूज्य स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में चल रहे हरिगढ़ साधना शिविर के दौनो शिविरों के श्रद्धालुओं ने महानिर्वाणी अखाड़े के सन्यासियों एवं नागाओं के साथ अमृत स्नान किया। हर हर महादेव,जय गंगा मईया और बम बम भोले के जयकारे के साथ लाखों की भीड़ में मौजूद श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में गोते लगाए। प्रातः दो बजे स्वामी जी ने अपने अनुयायिओं के साथ शिविर से अपने अपने वाहनों से अखाडे में प्रस्थान किया हाथों में ध्वजा और मुख से भगवान नाम संकीर्तन करते हुए सभी भक्तों ने अमृत स्नान किया।

अपराह्न काल में शिविर में आने के बाद सभी भक्तों द्वारा देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वैदिक मंत्रो एवं श्री शूक्त और पुरुषशूक्त द्वारा महायज्ञ में आहुतियाँ दिलवायीं जिसका संचालन आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, ओम वेदपाठी, माधव शास्त्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने उपस्थित भक्तों के समक्ष जानकारी देते हुए कहा कि तीर्थ क्षेत्र में किया गया कोई भी शुभ कार्य अन्य क्षेत्र में किये गए कार्य से अनंत गुना फल देता है, प्रयागराज तो तीर्थ का राजा है इसलिए शास्त्रोंक्त एवं पौराणिक विशेष महत्व रखता है।

मान्यता है कि शाही स्नान से व्यक्ति के जाने अनजाने में किये गए कायिक, वाचिक एवं मानसिक पापों से मुक्ति मिलती है, अखाड़ों के नागाओं एवं सन्यासी द्वारा भाले के साथ शाही स्नान किया जाता है, क्योंकि भाला अखाड़ों के इष्ट के प्रतीक हैं। इसके साथ ही धर्म प्रचार के साथ अधर्म के नाश से भी भाला अपना महत्व रखता है। महाकुम्भ में किये गए अमृत स्नान से आध्यात्मिक मुक्ति या मोक्ष की ओर जाने का मार्ग प्रशस्त होता है।

महायज्ञ में तेजवीर सिंह जादौन, नवीन चौधरी, राजा शर्मा, सौरभ रावत, अजीत चौहान, अर्चना अग्रवाल आदि लोगों ने आहुतियाँ दीं।

The post हरिगढ़ साधना शिविर में मनायी गयी बसंत पंचमी, हुआ महायज्ञ appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/2312-2basant-panchami-celebrated-in-harigarh-sadhana-camp-mahayagya-performed/feed/ 0 2312
तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास और आराधना से मिलती है अक्षय फल की प्राप्ति: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी https://www.vplnews.com/22306-2-prayagraj-worship-of-goddess-took-place-in-harigarh-sadhana-camp/ https://www.vplnews.com/22306-2-prayagraj-worship-of-goddess-took-place-in-harigarh-sadhana-camp/#respond Sat, 01 Feb 2025 15:03:57 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2306 अलीगढ़ /प्रयागराज: माँ दुर्गा को समर्पित नव दिवसीय महापर्व नवरात्रि को सनातन धर्म में बड़े

The post तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास और आराधना से मिलती है अक्षय फल की प्राप्ति: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़ /प्रयागराज: माँ दुर्गा को समर्पित नव दिवसीय महापर्व नवरात्रि को सनातन धर्म में बड़े श्रद्धा एवं भाव से मनाया जाता है।साल में चार बार आने वाला यह महापर्व दो गुप्त और दो और प्रत्यक्ष नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है, प्रत्यक्ष नवरात्रि में जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है, वहीं गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है। माघ महीने में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस बार 30 जनवरी से गुप्त नवरात्र का आरंभ हो चुका है, जिसकी कलश स्थापना एवं अनुष्ठान इस बार वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में संगम तट पर किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष पूज्य स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में लग रहे अलीगढ के पहले शिविर हरिगढ़ साधना शिविर में इस बार गुप्त नवरात्रि की कलश स्थापना की गयी। प्रातः कालीन बेला में आचार्य गौरव शास्त्री की अध्यक्षता में आचार्य ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, अंकित शास्त्री आदि आचार्यों द्वारा भगवान गणेश, माँ गंगा का ध्यान करते हुए भूमि और अन्य देवताओं के आवाहन के साथ कलश स्थापित कर भगवती दुर्गा का पूजन अर्चन किया गया। श्री पंचायती अखाडा महानिर्वाणी के श्री महंत पंच परमेश्वर द्वारा सभी अचार्यों ने पूजन एवं वैदिक विधि विधान से दस महाविद्याओं में से पहले दिन की पूजा में देवी का पुष्पों से अर्चन करवाया।

स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने इस अवसर पर शिविर में उपस्थित भक्तों के समक्ष प्रवचनों के माध्यम से कहा कि तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है, साधु सन्यासियों के दर्शन और संगम स्नान के साथ यहां महाकुम्भ में देवी की आराधना करने का श्रेष्ठ अवसर हम सबको प्राप्त हुआ है। वहीं पहली बार आयोजित अलीगढ के शिविर में श्रद्धालुओं को भी पावन और पवित्र गुप्त नवरात्रि पूजा करने का मौका मिला है। तीर्थों के राजा प्रयागराज में किया गया कोई भी पुण्य कार्य समूचे पापों का विनाश कर मोक्ष का भागी बनाता है।

पूजन अर्चन के बाद नित्यप्रति होने वाली महाआरती में नवीन चौधरी, राजा शर्मा, अमित सिंह, अजीत चौहान, सौरभ रावत, सचिन सिंह, सौरभ शर्मा समेत अन्य लोगों ने भाग लिया और सांयकालीन कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा आयोजित किया गया।

The post तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास और आराधना से मिलती है अक्षय फल की प्राप्ति: स्वामी पूर्णानंदपुरी जी appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/22306-2-prayagraj-worship-of-goddess-took-place-in-harigarh-sadhana-camp/feed/ 0 2306
महाकुम्भ में निरंतर सेवाएं दे रहा हरिगढ़ साधना शिविर https://www.vplnews.com/harigarh-sadhana-camp-continuously-providing-services-in-maha-kumbh/ https://www.vplnews.com/harigarh-sadhana-camp-continuously-providing-services-in-maha-kumbh/#respond Thu, 30 Jan 2025 16:49:28 +0000 https://www.vplnews.com/?p=2301 अलीगढ़: वैदिक ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष एवं शहर के धर्मगुरु स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज

The post महाकुम्भ में निरंतर सेवाएं दे रहा हरिगढ़ साधना शिविर appeared first on VPL News.

]]>

अलीगढ़: वैदिक ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष एवं शहर के धर्मगुरु स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में प्रयागराज महाकुम्भ मेला में चल रहे शहर के पहले शिविर में मण्डल सहित अन्य प्रांतो से आने वाले श्रद्धालुओं की सुचारु रूप से सुविधाएं अनवरत जारी हैं। तीन सेक्टर में स्थापित हरिगढ़ साधना शिविर की शाखाएं निरंतर चल रहीं हैं जिनमें सेक्टर 16 स्थित संगम लोअर मार्ग, सेक्टर 9 स्थित बजरंगदास मार्ग एवं वेणी माधव मार्ग सेक्टर 8 में सुविधाओं से युक्त सम्पूर्ण व्यवस्थाएं उपलब्ध की जा रहीं हैं।

शिविर संयोजक आचार्य गौरव शास्त्री ने अलीगढ के पहले हरिगढ़ साधना शिविर की कार्ययोजना के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि महाकुम्भ मेला विश्व स्तर पर प्रसारित है जिसमें कई देशों से सनातनी इकठ्ठा होकर त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं।इन लोगों में बहुत से माताएँ,बुजुर्ग,बहनें और युवा ऐसे होते हैं जिनके पास सर ढकने के लिए स्थान उपलब्ध नहीं होता है। जिसके लिए हरिगढ़ साधना शिविर में उचित व्यवस्था की जाती है।

उन्होंने बताया कि शहर को वरीयता देते हुए हमारे पास लगभग एक हजार लोगों की व्यवस्था दोनों शिविर में रहती हैं। वहीं तत्काल व्यवस्था को देखते हुए पंडाल में गद्दे लगाए गए हैं। शिविर में आने वाले लोगों के लिए प्रातः चाय नास्ता, दोपहर भोजन एवं सांयकालीन नास्ता के उपरांत रात्रि भोजन की सुविधा भी दी जा रहीं हैं एवं रात्रि विश्राम हेतु कुटियाँ, स्विस कॉर्टेज, ई.पी. सहित प्लाई बोर्ड के कमरे तैयार किये गए हैं। कम्बल एवं गद्दे सहित चादर और तकिया की व्यवस्थाओं सहित शिविर द्वारा बाथरूम एवं शौचालय की सुविधा भी दी जा रही है।

शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा आई कार्ड बनाकर एवं आई.डी कार्ड को देखकर किया जाता है, रजिस्ट्रेशन के साथ ही प्रति व्यक्ति के हिसाब से कम्बल, तकिया और चादर का अलॉटमेंट किया जाता है जिसको शिविर से जाते वक्त कार्यालय में जमा करना अनिवार्य रखा गया है। शिविर में जम्मू, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र सहित केरल तथा अन्य प्रांतो के लोग भी सम्मिलित हो रहे हैं।

आचार्य गौरव शास्त्री ने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न हो पाए इसके लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन करके प्रति सदस्य के दायित्व भी बाँटे गए हैं,इस शिविर को धूम्रपान से पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं को सफाई एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाता है।

शास्त्री जी ने अलीगढ से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि महाकुम्भ मेला में करोड़ों व्यक्तियों की भीड़ होने के कारण संगम के सभी रूट डाइवर्ट कर दिए गए हैं और वाहन पास भी मान्य नहीं हो पा रहे हैं, अतः जो लोग पैदल चलने में असमर्थ हैं वह फिलहाल कुम्भ में आने की गलती न करें।

इस शिविर में सहयोग दे रहे व्यक्तिओं में तेजवीर सिंह जादौन, नवीन चौधरी, आशीष जैन, शेखर सिंह, रजनीश वार्ष्णेय, सुमित वर्मा, अशोक कुमार, सचिन कुमार, सौरभ रावत, अजीत सिंह, सौरभ शर्मा, ह्रदेश कुमार आदि शामिल हैं।

The post महाकुम्भ में निरंतर सेवाएं दे रहा हरिगढ़ साधना शिविर appeared first on VPL News.

]]>
https://www.vplnews.com/harigarh-sadhana-camp-continuously-providing-services-in-maha-kumbh/feed/ 0 2301