श्री बालाजी दरबार का अष्टम वार्षिकोत्सव 7 अक्टूबर को
Published: October 6, 2018 at 8:05 pm

nobanner
वीपीएल न्यूज़, अलीगढ़ 6 अक्टूबर- श्रीबालाजी मानव सेवा समिति के तत्वाधान में श्री बालाजी दरबार अशोक नगर का अष्टम वार्षिकोत्सव 7 अक्टूबर को गूलर रोड स्थित मंत्रा गैस्ट हाउस में मनाया जायेगा। आयोजक अशोक मामाजी ने बताया कि 7 अक्टूबर दिन रविवार को श्री बालाजी महाराज, श्री भैरव जी महाराज एवं घाटे के सरताज श्री प्रेतराज सरकार की सर्वसंकट निवारण एवं सर्वमनोकामनार्थ एवं पिर्तृदोष शान्ती हेतु प्रात 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अर्जी लगायी जायेगी। सांय 4 बजे से फूलबंगला एवं हनुमत यज्ञ होगा। उसके सांय 6 बजे से भजन संध्या होगी, रात्रि 9 बजे 501 दीपकों से महाआरती होगी तत्पश्चात् बाबा की प्रसादी होगी।
Share this:
Leave a Comment